Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
हबर्ल फेशियल से त्वचा चमकाएं

कैसे करें हबर्ल फेशियल
यूं करें क्लींजिंग: शुरुआत में चेहरे और गर्दन की सफाई करें। इसके लिए एक टेबलस्पून चावल के आटे में दही मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे तथा गर्दन पर अच्छी तरह मलें। फिर चेहरा धो कर साफ तौलिये से थपथपाकर पोंछ लें।
मालिश: क्लींजिंग के बाद बारी आती है मसाज की। मालिश के लिए मलाई में कुछ बूंद बादाम का तेल मिला लें। मालिश गर्दन से आरंभ करते हुए ठोड़ी, मुंह, नाक, गाल और माथे पर करें। मालिश हमेशा हल्के हाथ से नीचे से ऊपर की ओर तथा गोल-गोल घुमाते हुए करें। इससे रक्तसंचार बढेगा और आप तनावमुक्त करेंगी। अंत में उंगलियों के पोरों से पूरे चेहरे को थपथपाएं।
हर्बल स्टीम: मालिश के बाद चेहरे पर भाप लें। एक बर्तन में पानी उबाल कर नीम की पत्तियां डाल दें। अब तौलिये को सिर पर रख कर पूरे सिर को ढंक लें और 5-7 मिनट तक भाप लें। फिर ब्लैकहेड रिमूवर की सहायता से ब्लैकहेड निकालें। अब तौलिये से चेहरा पोंछ कर फेसपैक लगाएं।
होममेड फेसपैक: फेसपैक लगाते समय त्वचा की प्रकृति का ध्यान जरुर रखें। भौहों और आंखों के पोरों पर फेसपैक नहीं लगाएं।
ड्राई स्किन के लिए: 2 टीस्पून मसूर दाल के आटे में थोड़ा सा जैतून का तेल और ग्लिसरीन मिला कर लगाएं।
नार्मल स्किन के लिए: 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर और गुलाबजल मिला कर लगाएं।
ऑयली स्किन के लिए: 2 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच शहद और गुलाबजल मिला कर लगाएं। फेसपैक लगाने के आधे घंटे बाद मुंह धोकर चेहरा थपथपाकर पोंछ लें। चेहरा दमकने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
