Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंहासों से मुक्ती पाने के लिए बनाएं घर पर क्लींजर

मुंहासों से मुक्ती पाने के लिए बनाएं घर पर क्लींजर
1. मुंहासों से मुक्ती पाने के लिए अन्नानास एक सबसे अच्छा क्लींजर है। आप चाहें तो इसका रस या फिर इसके गूदे को अपने चेहरे पर 3-5 मिनट तक रगड़ सकती हैं। इसको स्क्रब के तौर पर यूज़ करना हो तो इसमें बेकिंग सोडा मिला कर 4-5 मिनट तक रगड़ कर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसको लगाने से पहले इसका अपनी त्वचा पर एक टेस्ट जरुर कर लें।
2. शहद एक आम किस्म का क्लींजर है जो रोम छिद्र को खोलता है। अपने चेहरे पर दूध और शहद मिला कर लगाएं इससे फायदा होगा। पिंपल हटाने के लिए आप चेहरे पर शहद और नींबू मिला कर लगा सकती हैं।
3. दही और स्ट्राबेरी का पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर 15 मिनट तक रहने दें। सबसे पहले इसको दूध से धोएं और उसके बाद पानी से। इसको लगाने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और पिंपल होने के कम चांस होते हैं।
4. बेकिंग सोड़ा एक प्राकृतिक फेस स्क्रब होता है। आप इसको पानी के साथ मिला कर अपने मुंह और गर्दन में लगाएं जिससे कि मुंहासों से मुक्ती मिल सके। इस स्क्रब को 2 मिनट तक चेहरे पर रगड़े और मुंह धुल कर कोई क्रीम लगा लें जिससे त्वचा ड्राय न पड़े।
5. पिंपल जाने के बाद अगर मुंह पर दाग रह जाते हैं तो ओटमील को दूध के साथ मिला कर लगाएं। इससे मुंहासों से पैदा होने वाली जलन भी गायब हो जाती है और राहत मिलती है।
6. नींबू और सेंधा नमक एक सबसे बेहतर घरेलु क्लींजर है। थोड़े से सेंधा नमक को नींबू के टुकड़े पर लगाइये या फिर नींबू के रस में मिलाइये और चेहरे पर 5-8 मिनट तक रहने दीजिए। उसके बाद चेहरे को गरम पानी से धुल लीजिए।



Click it and Unblock the Notifications
