Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे धोएं चेहरा?
अगर आपको ये नहीं पता है कि चेहरा किस प्रकार से धोया जाए, तो आपके चेहरे पर पिंपल या रैश पड़ सकते हैं। ठीक प्रकार से त्वचा को धोने से डेड सेल और गंदगी से मुक्ती मिलती है, जिससे चेहरा साफ होता है। आइये जानते हैं कि चेहरे को किस विधि से धोना चाहिये।

ऐसे करें सफाई-
1. सही तरीके का क्लींजर- सबसे पहले अपने हाथों को धोएं और उसके बाद चेहरे को साफ करने के लिये कॉटन बॉल लें। फसे वॉश का प्रयोग करने से पहले ही क्लींजर का प्रयोग कीजिये। अगर स्किन ड्राई है तो उसके लिये क्रीम बेस वाला क्लींजर और अगर स्किन ऑयली है तो बिना मॉस्चोराइजर वाला क्लींजर खरीदिये। कॉटन बॉल में क्लींजर लीजिये और अपने चेहरे तथा गर्दन को उससे साफ कीजिये। दिन में एक या दो बार से ज्यादा क्लींजर ना लगाएं वरना आपके चेहरे की नमी चली जाएगी।
2. पानी- चेहरा धोने के लिये हमेशा हल्के गरम पानी का ही इस्तमाल करें। ऐसा इसलिये क्योंकि इससे चेहरे के पोर्स खुलते हैं तथा चेहरा बहुत अच्छी तरह से साफ होता है। उसके बाद चेहरे को तौलिये से हल्की तरह से पोछे ना की ज्यादा तेज रगड़ कर।
3. फेस वॉश- अब फेस वॉश की बारी आती है आपके चेहरे को साफ करने की। फेस वॉश पसंद करते वक्त ये ध्यान में रखें कि वह अल्कलाइन युक्त वाला ना हो। अपने चेहरे को साफ करने के लिये कभी भी साबुन का प्रयोग ना करें। चेहरे पर एंटी क्लॉक और फिर क्लॉक वाइज डायरेक्शन में हाथ घुमाएं। इसको 1-2 मिनट से ज्यादा ना प्रयोग करें। अब अपने चेहरे को अच्छे से धोएं और फिर उसे हल्के से पोंछ लें।
4. फेशियल स्क्रब- कई लोग अपनी स्किन पर स्क्रब को तेजी से रगड़ रगड़ कर प्रयोग करते हैं। याद रखिये कि यह एक गलत तरीका है और इससे स्किन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। आप अपनी स्किन को हफ्ते में एक या दो बार ही स्क्रब करें ना कि उससे ज्यादा। क्लॉकवाइज डायरेक्शन में स्क्रब करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
