Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी भगाओ आइस क्यूब फेस मास्क से
बर्फ हमारी त्वचा के लिए बहुत प्रभावशाली होती है क्योंकि यह त्वचा का कायाकल्प कर के उसको जंवा बनाती है। त्वचा पर बर्फ रगड़ने से चेहरे से धब्बे और पिंपल दूर होते हैं। रूखी तव्चा वालों के लिए बर्फ के प्रयोग से कई तरह के फेस मास्क बनाए जाते हैं, जिससे वह ठीक हो जाती है। अगर आपको भी जवां त्वचा चाहिये तो आप भी अभी यह आइस मास्क का प्रयोग करें।

आइस मास्क और उसके कुछ फायदे-
फ्रोजन कुकुम्बर मास्क- दो खीरों को कटिये और उसके रस को निकाल लीजिये। रोजवॉटर को उबाल कर के ठंडा करें जिससे वह रुखी त्वचा पर अपना असर दिखा सके। इस रोजवॉटर को खीरे के रस के साथ मिला लें और फिर आइस क्यूब ट्रे में डाल दीजिये। जब यह जम जाए, तब इस आइस क्यूब को अपने चेहरे, गर्दन और आंखों के नीचे हल्के-हल्के रगड़े। इससे पफी आइज और डार्क सर्कल की समस्या बहुत कम हो जाएगी।
बर्फ से पिंपल का उपचार- पांच मिनट के लिए बर्फ को त्वचा पर रगड़ने से पिंपल से छुटकारा मिल सकता है। आइस क्यूब त्वचा की जलन को कम करते हैं और पिंपल से पैदा होने वाले लाल निशान के प्रभाव को भी कम करते हैं।
दाग-धब्बों को हटाने के लिए बर्फ- ग्रीन टी से बनाए जाने वाले आइस क्यूब त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन पर बर्फ के रुप में कमाल करते हैं। सबसे पहले पानी गरम करें और उसमें ग्रीन टी डालें। तब उसमें विटामिन ई डाल कर आइस क्यूब ट्रे में डाल कर बर्फ बना लें। अब इस क्यूब से अपने चेहरे से मालिश करें और चमकती हुई त्वचा पाएं।
बर्फ के लाभ- बर्फ त्वचा के लिए बहुत अच्छी होती है और इसके प्रयोग के कई फायदे भी होते हैं। बर्फ फूली हुई आंखों के प्रभाव को कम करने के लिए काफी प्रभावशाली होती है। बस एक कटोरे में आधा पानी भरे और उसमें आइस क्यूब डाल कर उसमें अपने चेहरे को डुबोएं। उतनी देर तक डुबोएं जितनी देर तक आप सह सकती हैं। थोड़ी देर करने के बाद चेहरा तौलिये से पोंछ लें। ऐसा करने से रक्त वाहिकाएं सिकुड जाती हैं, जिससे आंखे नार्मल लगने लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
