Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सर्न बर्न हो गया हो तो खीरा लगाएं
आज कल की तेज धूप और गर्मी ने आपका जीवन भले ही नरक बना दिया होगा लेकिन वहीं पर खीरे का प्रयोग आपकी धूप से सुरक्षा कर सकता है। धूप की वजह से त्वचा पर सन बर्न हो जाता है जिससे बचना बहुत मुशकिल होता है। अगर आप खीरा लगाएंगी तो यह आपकी त्वचा को ठंडक भी पहुंचाएगा और स्किन को खराब होने से भी रोकेगा। इसलिये जितना हो सके उतना खीरा का प्रयोग अपनी त्वचा पर करें और इस बढ़ती हुई गर्मी को मात दें।

गर्मी में त्वचा के लिये खीरा बहुत ही अच्छा माना जाता है। आप इसको अपनी आंखों, चेहरे और पांव पर लगा सकती हैं जिससे सन बर्न का असर कम हो सके। अगर त्वचा धूप की वजह से टैन हो कर काली पड़ चुकी है, तो आप ठंडे खीरे का पेस्ट बना कर लगा सकती हैं, यह एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करेगा और स्किन सफेद हो जाएगी। आइये जानते हैं इसके और भी प्रयोग-
ऑयली स्किन के लिये
1. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो सनस्क्रीन का प्रयोग बिल्कुल बंद न करें। केवल अपने क्रीम बेस्ड सनब्लॉक को जैल बेस्ड सनस्क्रीन में बदल डालें।
2. तेज धूप से आने के बाद अपनी त्वचा पर केवल 10 से 15 मिनट तक के लिये ताजे और ठंडे खीरे का पेस्ट लगाएं।
3. अपने चेहरे को दिन में कम से कम तीन बार अवशय धोएं।
4. 10 दिन में एक बाद अपनी त्वचा पर स्क्रब का प्रयोग करें।
5. ऑयली स्किन के लिये एलोवेरा जैल बहुत ही प्रभावशाली और उत्तम होता है, इसलिये इसका जरुर प्रयोग करें।
टैन पड़ने पर क्या करें?
1. अपनी त्वचा पर बर्फ के टुकडे को रगड़े जिससे पिंपल की समस्या न पैदा हो। बर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाती है और स्किन बर्न को भी ठीक करती है।
2. अपनी हथेलियों को आइस क्यूब से रगडिये और जैल या क्रीम से मसाज करिये, जिससे त्वचा अच्छी और स्मूथ बन जाए।
3. इसके साथ ही टैन से मुक्ती पाने के लिये आपको शहद, रोजवॉटर और नींबू को मिला कर त्वचा पर लगाना चाहिये। इसके प्रयोग से त्वचा धीरे-धीरे साफ होने लगती है।
4. त्वचा पर लगाने के लिये कच्चा दूध, नींबू का रस और हल्दी मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर कुछ देर के लिये लगाएं। आप चाहें तो बेसन, नींबू का रस और दही मिला कर भी पैक तैयार कर सकती हैं।
5. हर्बल सनस्क्रीन बनाइये जिसमें बादाम, जैतून और तिल का तेल मिला हुआ हो।



Click it and Unblock the Notifications
