Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लूज स्किन को कैसे करें टाइट?
क्या आपको अपनी आंखों के नीचे लूज़ स्किन पड़ती हुई दिखाई दे रही है? और क्या यही हाल गर्दन की त्वचा का भी है? लूज स्किन आपकी खूबसूरती हो बहुत ही बुरी तरह से बरबाद कर सकती है। इसका कारण बुढापा, बीमारी या फिर वेट लॉस हो सकता है। लूज स्किन का मतलब झुर्रियां या स्ट्रेच मार्क बिल्कुल भी नहीं होता। कई महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है और अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो अपनाइये कुछ सरल उपाय।

करें यह उपाय-
1. माइस्चॉराइज और हाइड्रेट- अपनी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करने के लिये खूब सारा पानी पिएं और बाहरी रूप से नम करने के लिये माइस्चॉराइजर लगाएं। शिया बटर, बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल कुछ बेस्ट नेचुरल तेल हैं जो आपकी स्किन को कोमल और मुलायम बनाएगी।
2. पेट के लिये क्रंच करें- पेट की मसल्स को टाइट बनाने के लिये आपको क्रंच करने चाहिये। अगर आपका पेट निकला हुआ था और आप उसे क्रैश डाइट कर के कम कर चुकी हैं, लेकिन अगर फिर भी वह हिस्सा लूज हो चुका है तो आप उसे क्रंच कर के टाइट कर सकती हैं।
3. फेशियल एक्सरसाइज- आप कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज से अपनी गर्दन के पास वाली तथा चेहरे की स्किन को टाइट कर सकती हैं। ठुड्डी के नीचे की त्वचा बडी़ ही जल्दी लूज होने लगती है, तो इसके लिये छत की ओर देखें और अपनी चेहरे की त्वचा को टाइट कर के 30 सेकेंड के बाद छोड़ दें।
4. मसाज- स्किन को टाइट करने के लिये तेल जैसे, ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल आदि प्रयोग करें क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से चेहरा जवां दिखने लगता है और स्किन भी टाइट हो जाती है।
5. विटामिन ए युक्त आहार- ऐसे आहार जो कि विटामिन ए से भरे हुए हैं, जैसे गाजर, चुकंदर आदि खाने से आपकी त्वचा टाइट हो जाएगी। विटामिन ए, स्किन को अंदर से रिपेयर करती है, तो ऐसे में आपकी स्किन के अंदर इलास्टिसिटी आती है।
6. कोलैजन के लिये सोया- जैसा की आप जानते हैं कि प्रोटीन हमारी मसल्स में ब्लॉक बनाने का कार्य करती हैं। कोलैजन मसल्स में खिचांव पैदा करने के लिये उपयोगी होता है, इसलिये आपको सोया प्रोडक्ट खाने चाहिये, जिसमें सोया मिल्क और सोया चंक शामिल हों।



Click it and Unblock the Notifications
