Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
प्रोटीन खाएं और पिंपल हटाएं

रिपोर्ट के मुताबिक यदि नियमित तौर पर हाई प्रोटीन डाइट ली जाए तो मुंहासों की परेशानी 50 फीसदी तक कम हो सकती है। इस रिसर्च की टीम लीडर आरएमआईटी यूनिवर्सिटी ऑस्टे्रलिया की डॉ. रॉबिन स्मिथ कहती है, मुंहासों के लिए गलत डाइट ही मुख्य रूप से जिम्मेदार होती है।
इसके अलावा ज्यादा चॉकलेट खाना भी मुंहासों को बढ़ाने में मुख्य भूमिका अदा करता है, लेकिन हालिया रिसर्च से साबित किया जा चुका है कि हाई प्रोटीन डाइट की मदद से इस परेशानी से 50 फीसदी राहत पाई जा सकती है।
इस रिसर्च के लिए 50 टीनएज लड़कों को दो ग्रुप में बांट कर पहले ग्रुप को हाई प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट फूड दिया गया और दूसरे ग्रुप को प्रोटीनयुक्त लो-जीआई (ग्लीसेमिक इंडेक्स) फूड जैसे पास्ता, अनाज की रोटियां और फलियां खिलाई गई। 12 सप्ताह तक ऎसा करने के बाद देखा गया कि जिस ग्रुप को लो-जीआई डाइट दी गई, उसके सदस्यों को मुंहासे होने की दर 50 फीसदी कम हो गई।
इसमें मुंहासों को रोकने के लिए जो डाइट तय की गई है, उसमें मिनिमम रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट फूड्स, कई प्रकार के फे्रश फ्रूट्स, सब्जियां, बिना चर्बी वाला मांस और मछलियों को शामिल किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
