Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
कामकाजी महिलाओं के लिये स्किन केयर

1. सनस्क्रीन- यह बहुत जरुरी है कि हर कामकाजी महिला अपनी स्किन की देखभाल सूरज की खतरनाक किरणों से करे। अगर आपको लगता है कि सनस्क्रीन केवल खिलाड़ियों या फिर उन लोगो के लिये बनी है जो दिनभर बाहर ही रहते हैं, तो यह सोंचना बिल्कुल गलत है। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा पर टैनिंग नहीं पडती और ना ही झुर्रियां होती हैं। सूरज में बाहर निकलने से 30 मिनट पहले अपने हाथों और चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं।
2. मॉइस्चर लगाइये- अगर अपनी स्किन को कोमल और चमकदार बनानी है, तो उस पर रोजाना मॉइस्चराइजर लगाइये। अगर आपकी स्किन बिल्कुल ड्राय है तब तो आपको और भी ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नहाने के बाद हमेशा क्रीम या फिर माइस्चराइजर लगाएं। अगर मेकअप लगाना हो तो भी त्वचा पर एक कोट मॉइस्चॉराइजर का लगाएं, वरना स्किन ड्राय हो जाएगी।
3. क्लींज़- चाहे जितना बिजी दिन ही क्यों ना हो, आपको अपनी स्किन को क्लींजर से अपनी स्किन को साफ करना चाहिये। इससे चेहरा साफ करने से डेड स्किन निकल जाती है और स्किन के पोर्स भी खुल जाते हैं। फेस वॉश का कम से कम यूज करना चाहिये क्योंकि इससे स्किन ड्राय हो जाती है।
4. पानी- पानी पीने से बाल तथा स्किन मजबूत और चमकदार बनती है। पानी शरीर की सारी गंदगी को बाहर निकालता है जिससे स्किन हमेशा चमकती रहती है। इसलिये हाइड्रेट रहने के लिये हमेशा पानी पिया करें।
5. डाइट- थोड़ा सा समय अपने स्वास्थ्य के लिये भी निकालिये। वर्किंग वुमिन ये बडी अच्छी तरह से जानती हैं कि अगर उनके अंदर एनर्जी है, तो वह अपना काम और भी ऊर्जा के साथ कर सकती हैं। इसलिये जरुरी है कि आप अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां और फल शामिल करें, जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा बने और स्किन भी।



Click it and Unblock the Notifications
