Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
10 कारण जो बतायेंगे धूम्रपान क्यों है आपकी सुंदरता का दुश्मन
धूम्रपान करने वालों को विभिन्न रोगों के होने का खतरा हमेश अधिक रहता है और उतना अधिक नहीं भी होगा, तो धूम्रपान आपकी खूबसूरती को जरूर मार देगा। हमने 10 कारण इकठ्ठा किये हैं, जो बताते हैं कि अच्छा लुक बनाये रखने के लिये धूम्रपान को पूरी तरह छोड़ देना चाहिये।
जब नुकसान दिखने लगे, तो आपको बुरी आदतों के प्रति और भी ज्यादा सावधान होना होगा। जब सिगरेट आपके चेहरे पर सूजन का कारण बन जायेगी, तो आप निश्चित रूप से आज धूम्रपान छोड़ देंगे।
चलिये देखते हैं 10 कारण, जो बतायेंगे कि किस तरह धूम्रपान आपकी खूबसूरती का सबसे बड़ा दुश्मन है।

1. हमेशा थकान बनी रहना
आप हमेशा थके-थके से दिखाई दें और आंखों के नीचे काला होने लगे तो आप धूम्रपान को धन्यवाद दें। जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके अंदर नींद न आने की परेशानी चार गुना अधिक होती है और उसकी वजह से आंखों के नीचे काले स्पॉट विकसित हो जाते हैं।

2. पीले दांत
निकोटीन धूम्रपान करने वालों के बदसूरत पीले दांतों के लिए जिम्मेदार है। आप अपने दातों को मोती जैसे सफेद रखना चाहते हैं तो आपको धूम्रपान छोड़ने की जरूरत है। एक बार पीला रंग आ गया, तो वापस नहीं जाता और इसलिये तब तक वैसे ही रहेंगे, जब तक आप दांतों की सफाई करवाने की प्रक्रिया से नहीं गुजर जाते।

3. झुर्रीदार आप
यदि आप हर समय धूम्रपान करते हैं तो, आपकी त्वचा को कोमल बनाये रखने वाले ऊतक को स्वस्थ बनाये रखने वाली रक्त की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने लगेगी। धूम्रपान करने वाले लोग धूम्रपान न करने वालों की तुलना में 1.4 गुना बड़े लगते हैं।

4. पीली उंगलियां और हाथ
निकोटीन सिर्फ आपके दांत को पीला नहीं करता बल्कि आपकी उंगलियों को भी पीले रंग में बदल देती है। हालांकि पीले धब्बों को दूर करने के लिये कुछ घरेलू उपचार हैं, लेकिन क्या यह अच्छा नहीं होगा कि आप धूम्रपान छोड़ दें।

5. बुरे बाल
धूम्रपान कुछ रसायनों का संचार करता है, जो आपके बालों के डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं और इससे आपके बाल कमजोर व रूखे हो जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से धूम्रपान करते हैं उनके बाल धूम्रपान नहीं करने वालों की तुलना में बाल अधिक झड़ते हैं।

6. दाग
सिगरेट में मौजूद निकोटीन एक स्थिति विकसित करती है, जिसे वाहिकासंकीर्णन कहते हैं, इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। सिकुड़ी हुई रक्त वाहिकाएं आपके चेहरे को ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति कम कर देते हैं और चिकित्सा प्रक्रिया धीमा कर देते हैं। तो, ऐसे मामलों में सीधा असर आपके चेहरे पर पड़ता है और अंतत: दाग पड़ जाते हैं, जिसे ठीक होने में शायद बहुत अधिक समय लग जाये।

7. धूम्रपान करने वालों के चेहरे
जब सिगरेट के धुएं में उपस्थित कार्बन मोनोऑक्साइड आपकी त्वचा में ऑक्सीजन की जगह ले लेती है, निकोटीन रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न करती है और इससे आगे चलकर त्वचा सूखी, पीली और बेजान हो जाती है, उसे धूम्रपान करने वालों का चेहरा भी कहते हैं।

8. फैलाव के निशान
निकोटीन को त्वचा के फाइबर और ऊतकों को क्षति पहुंचाने के लिए जाना जाता है। यह त्वचा की मुलायमियत को खत्म कर देती है। तेजी से वजन बढ़ता है या घटता है, जिससे शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स यानी फैलाव के निशान आ जाते हैं, जो सामान्य तौर पर हलकी लकीरों जैसे होते हैं। . निकोटीन त्वचा को खुद से ठीक होने में बाधा पहुंचाती है और इसलिए निशान कभी नहीं जाते हैं।

9. दाँत को अधिक नुकसान
बहुत ज्यादा धूम्रपान आपके दातों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर सकता है। पीले पड़ते दात तो सिर्फ एक शुरुआत होती है; आगे चलकर दात बेहद संवेदनशील हो जाते हैं और अंत में गिर जाते हैं।

10.आँखें
अद्भुत दृष्टि कौन नहीं चाहता है? यहां पर धूम्रपान करने की समय अवधि कम महत्वपूर्ण है, जितनी सिगरेट आप पीते हैं, कम उम्र में मोतियाबिंद होने की आशंका उतनी बढ़ती जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
