Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
एलो वेरा जेल का त्वचा पर फायदा

ऐलो वेरा एक एसा पौधा है जिसको त्वचा पर लगाने से बहुत फायदा होता है। यही नहीं जब इसे बालों और त्वचा पर लगाया जाए तो और भी प्रभावशाली असर देखने को मिलता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से मुहांसे, रूखी त्वचा, चेहरे के दाग, धब्बे कम किए जा सकते हैं।
मुलेठी: चेहरा बनाए गोरा और बालों को बनाए कोमल
बालों के उपचार के लिए ऐलावेरा किसी जादुई प्रभाव से कम नहीं। बालों संबंधी जितनी भी समस्याएं हैं एलोवेरा के प्रभाव से दूर हो जाती हैं जैसे- बालों का गिरना, रूखे बाल, बालों में डेंड्रफ इत्यादि समस्याएं। खैर ये तो हुई बालों को सुंदर बनाने की बात लेकिन आज हम आपको एलो वेरा जेल का त्वचा पर होने वाले फायदे के बारे में जानकारी देंगे।

1. एक्ने के लिये
एलो वेरा को एक स्किन क्लींजर के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसको लगाने से पिंपल और एक्ने से राहत मिलती है। एक टुकड़ा एलो वेरा ले कर उसे पानी में उबाल लें। इसके बाद उसे मिक्सी में पीस कर उसमें शहद मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं, खासकर पिंपल और एक्ने पर। इसे 15 मिनट तक के लिये सूखने दें और फिर हल्के हाथों से ठंडे पानी से धो लें।

2. प्राकृतिक नमी पहुंचाए
यदि स्किन रूखी है तो ऐलो वेरा त्वचा में नमी पहुंचाने का काम करेगा। साथ ही यह स्किन में कसाव लाएगा और रूखा होने से बचाएगा।

3. आफटर शेव
रेज़र बर्न और खुजली को मिटाने के लिये इससे मसाज कीजिये। यह इतना ठंडा होता है कि रेज़र से पैदा होने वाली जलन को यह मिटा सकता है।

4. स्ट्रेच मार्क हटाए
स्ट्रेच मार्क या तो मोटापे की वजह से बनते हैं या फिर प्रेगनेंसी से। यदि इस स्ट्रेच मार्क को हल्का करना हो तो रोज सुबह ऐलो वेरा जैल से मालिश कीजिये। यह काफी हद तक आपके स्ट्रेच मार्क को कम कर देगा।

5. झुर्रियों से बचाव
बुढापा आने लगा है और मुंह पर झुर्रियां साफ दिखाई पड़ने लगी हैं तो ऐलो वेरा जेल से मालिश कीजिये। यह स्किन को अंदर से मॉइस्ट करेगा। इसका रस स्किन को टाइट बनाता है और इसमें विटामिन सी तथा ई होने के नाते स्किन हाइड्रेट भी बनी रहेगी।

6. सनबर्न से मुक्ती-
सनबर्न या सनटैन होने से स्किन पर काला पन आ जाता है। चाहे स्किन पर सूजन और या फिर जलन हो रही हो, यह एलो वेरा जेल से मालिश कीजिये और छुटकारा पाइये।



Click it and Unblock the Notifications
