Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सर्दियों के लिए अच्छे घरेलू मॉश्चराइजर
मॉश्चराइजर, नेचुरल सा सिंथेटिक हो सकते है। इसलिए बेहतर होगा कि आप घरेलू मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें ताकि किसी भी तरीके के कैमिकल रिएक्शन का ड़र न हों। घरेलू मॉश्चराइजर अच्छे, सस्ते और पोषक तत्वों वाले होते है इनके इसतेमाल से त्वचा सर्दियों के दिनों में मुलायम रहती है।
ब्रांडेड कम्पनियां अपने विज्ञापनों में ऐसा दिखाती है कि उनके प्रोडक्ट के इस्तेमाल से त्वचा खूबसूरत हो जाती है और स्कीन की सभी दिक्कतें दूर हो जाती है लेकिन फैक्ट यह है कि घरेलू मॉश्चराइजर ज्यादा लाभकारी और नुकसानरहित होते है। बाहरी मॉश्चराइजर से स्कीन, खराब हो सकती है जबकि नेचुरल प्रोडक्ट आपकी त्वचा को मेंटेन बनाएं रखते है।
आपकी स्कीन, सेंसटिव हो या हार्ड, घरेलू मॉश्चराइजर दोनों के लिए उपयुक्त होता है। घरेलू मॉश्चराइजर के लिए कुछ अच्छे आईडिया दिए जा रहे है जो सर्दियों में आपकी त्वचा को सुंदर बनाएंगे : -

बॉडी मॉश्चराइजर
दो चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच जैतून का तेल और 1/3 कप मिल्क लें। इन तीनों को अच्छी तरह मिला लें और फ्रिज में रख दें। इसे सेंसटिव स्कीन होने पर आसानी से लगाया जा सकता है। बनाएं हुए मॉश्चराइजर को तीन से चार दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

फेस मॉश्चराइजर
एक चम्मच शुरू नारियल का तेल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस लें। इस सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। इसे फ्रिज में स्टोर करके रख लें और जरूरत पड़ने पर चेहरे पर लगाते रहें। मुलायम त्वचा के लिए यह मॉश्चाराइजर लाभप्रद होता है।

ऑफ्टर बॉथ मॉश्चराइजर लोशन
दस चम्मच ऑयल जैसे - बादाम, नारियल और तिल का ले लें। इन सभी को आपस में मिलाकर एक बॉटल में भर लें। नहाने के बाद इसे पूरे शरीर पर लगाएं, इससे त्वचा का रूखापन भाग जाएगा और मुलापनपन आएगा।

तरो-ताजा करने वाला मॉश्चराइजर
एक चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच शुद्ध जैतून का तेल और पीसे हुए खीरे का जूस लें। इन्हे अच्छे से मिला लें। बाद में इसमें गुलाब जल डालकर फेंट लें। इस मिश्रण से आपकी रूखी त्वचा में ताजगी आ जाएगी।

ड्राई स्कीन के लिए एलोवेरा मॉश्चराइजर
चार चम्मच एलोवेरा जैल लें, एक चम्मच बादाम ऑयल, एक चम्मच जैतून का तेल लें। इन सभी को अच्छे से मिला लें और रूम के तापमान पर ही रखें। जब मन हो, तो लगाएं, त्वचा में निखार आएगा।

गुलाब की पत्तियों का मॉश्चराइजर
गुलाब की कुछ पत्तियों को गुलाब जल डालकर उबाल लें। इसे छान लें और इसमें दो चम्मच एलोवेरा जूस मिला लें। इसे फ्रिज में स्टोर कर लें और नियमित रूप से त्वचा पर लगाएं। इसे लगाने से त्वचा का रूखापन दूर होगा।

नारियल तेल मॉश्चराइजर
नारियल तेल, विटामिन ई और लैवेंडर को एक कटोरे में लें और अच्छी तरह मिला लें। अच्छे परिणाम के लिए इसे नियमित रूप से लगाएं।

मिल्क मॉश्चराइजर
2 चम्मच शुद्ध जैतून का तेल लें और उसमें थोड़ा दूध मिला लें। इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिला लें और लगाएं। इससे त्वचा मुलायम होगी।



Click it and Unblock the Notifications
