Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लैकहेड को हटाने वाले फेस मास्क
यदि आप अपनी नाक को रगड़ते रगड़ते थक चुकी हैं और फिर भी ब्लैकहेड्स आपका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं तो आपको जरुरत है ऐसे फेस मास्क की जो आपको ब्लैकहेड से राहत दिलाए। ब्लैकहेड होने से चेहरे पर एक्ने पड़ जाते हैं। ब्लैकहेड्स तभी होते हैं जब त्वचा के रोम छिद्र तेल और गंदगी से भर जाते हैं। ब्लैकहेड खासकर नाक और अन्य जगहों पर देखने को मिल जाते हैं। इसलिये अगर ब्लैकहेड को हटाना है तो आपको हफ्ते में तीन बार चेहरे को स्क्रब तो करना ही पडे़गा।
इसके अलावा ब्लैकहेड को हटाने के लिये कुछ घरेलू उपाय भी हैं। घर पर ही फेस मास्क बना कर उससे चेहरे को स्क्रब करें, जिससे गंदगी और डेड सेल्स निकल जाए। तो आइये जानते हैं उन स्क्रब यानी की फेस मास्क के बारे में जिससे साफ होते हैं चेहरे के ब्लैकहेड्स।

ओट्स
ओट्स को पीस कर पाउडर बना कर उसमें दूध मिला कर स्क्रब तैयार कीजिये। इससे आपके ब्लैकहेड्स साफ हो जाएंगे।

दही
दही को शहद और बेसन के साथ मिक्स कीजिये। इस गाढे पेस्ट से चेहरे की मसाज कीजिये। सूखने के बाद स्क्रब कर के इसे धो लीजिये।

नींबू
नींबू के छिलके से चेहरे को हल्का हल्का रगड़े। इससे वाइटहेड और ब्लैकहेड दोनों ही साफ होगें।

संतरे का सूखा छिलका
संतरे के सूखे छिलके का पाउडर बना कर उसमें दूध और शहद मिलाइये। पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सूखने दीजिये और बाद में स्क्रब कर के निकाल लीजिये।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिला कर पेस्ट बनाएं। अपने गीले चेहरे को इस पेस्ट से गोलाई में मसाज करें।

अंडा
अंडे को फेंट कर उसमें शहद मिलाइये और चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाइये। सूख जाने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

पपीता
पपीता को मैश कर के उसमें दूध और शहद मिला कर पेस्ट बनाइये। इस मास्क को चेहरे पर लगा कर सूखा लीजिये और स्क्रब कर के धो लीजिये।

बेसन
बेसन को दूध और नींबू डाल कर पेस्ट बनाइये। इस मास्क को चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड निकल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
