Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मिल्क पाउडर से बनाइये फेस पैक्स
हर किसी को सुंदर और दमकता हुआ चेहरा चाहिये। चाहे वह लड़की हो या फिर लड़का, हर कोई अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिये हजारों रुपया पार्लर और सैलून में खर्च करता है। पर अगर आप अपने आस पास ही जरा सा भी ध्यान दें तो, आप पाएंगी कि आपके चेहरे को निखारने के लिये सैकड़ों चीजे़ हैं जो आप प्रयोग कर सकती हैं। अब आज मिल्क पाउडर को ही ले लीजिये जिसे आप चाय बनाने में प्रयोग करती हैं। हां, चौंक गईं होगी आप। लेकिन हम मिल्क पाउडर को भी फेस पैक बनाने में प्रयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि फेस पैक को मिल्क पाउडर के प्रयोग से कैस बनाया जाता है। यह बहुत ही असरकारी है इसलिये एक बार जरुर ट्राई कीजियेगा।

मिल्क पाउडर से बनाइये फेस पैक्स
बेसन, हल्दी और ग्रीन टी बैग- 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच मिल्क पाउडर, 2 चम्मच ओट्स पाउडर को कटोरे में डाल कर उसमें गुलाब जल और ग्रीन टी बैग डाल कर पेस्ट बनाएं। टी बैग को फिर बाहर निकाल लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे से साफ कर लें।
शहद के साथ- यह एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। पैक बनाने के लिये 2 चम्मच मिल्क पाउडर के साथ 2 चम्मच शहद मिलाइये और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाइये। 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
नींबू का रस और शहद- मिल्क पाउडर में नींबू का रस और शहद मिलाइये। गाढा पेस्ट बना कर चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरे का रंग गोरा हो जाएगा। इसे डेली लगाया जा सकता है।
बादाम तेल और नींबू का रस- 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच मिल्क पाउडर और आधा चम्मच बादाम तेल मिला कर गाढा पेस्ट लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इसे डेली लगाने से सन टैनिंग दूर होती है।
जैतून के तेल के साथ- 1 चम्मच मिल्क पाउडर और आधा चम्मच जैतून तेल को एक साथ मिक्स करें और गाढा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखें, फिर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे में नमी आती है और पूरे चेहरे की अच्छे से टोनिंग भी हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications