Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
रूप-रंग निखारेगा बादाम का तेल

1. नमी- बादाम का तेल हर त्वचा को सूट करता है। चाहे वह डाई स्किन हो या फिर ऑयली या नार्मल त्वचा। यह तेल बहुत ही हल्का होता है जिससे यह त्वचा में आसानी से समा जाता है। लेकिन यह सबसे बेस्ट ड्राई स्किन के लिये होता है, लेकिन बस इससे रोजाना मसाज करने की जरूरत होती है।
2. फटे होंठ- क्या आपके होंठ फट गए हैं? तो लिप बाल्म की जगह पर बादाम के तेल से बना हुआ लिप ग्लास लगाइये। इसके लिये आपको 5-6 बूंद बादाम तेल को 1 चम्मच शहद में अच्छी तरह से मिलाना होगा। इसको एक हवा बंद कंटेनर में रख दीजिये और हफ्तेभर आराम से इस्तमाल कीजिये। इसके प्रयोग से आपके होंठो पर गुलाबी चमक आएगी और वह स्वस्थ्य भी बन जाएंगे।
3. झुर्रियां- बादाम के तेल में विटामिन ए और बी पाया जाता है, जिसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियां दूर हो जाती हैं। इस तेल से अपने चेहरे पर रात को मसाज करें और सो जाएं। इससे आपके चेहरे की चमक वापस लौट आएगी।
4. डार्क सर्कल- आंखों के नीचे काले धब्बों का होना बहुत बड़ी समस्या होती है। इसको दूर करने के लिये बादाम का तेल लेकर मालिश कीजिये और पाएंगी कि डार्क सर्कल बिल्कुल कम हो चुके होंगे।
5. स्क्रब- बादाम का तेल एक फेशियल स्क्रब के रुप में भी इस्तमाल किया जा सकता है। इससे शरीर की सारी गंदगी साफ होगी और डेड स्किन भी निकल जाएगी। आपको केवल 1 चम्मच चीनी के साथ बादाम का तेल मिलाना होगा और उसे चेहरे की एंटी क्लॉक वाइज डायरेक्शन में सफाई करनी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
