Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे आहार जो खराब कर सकते हैं आपकी त्वचा
अगर आपको चमकदार और सुंदर दिखना है तो आपको कुछ ऐसी चीजों से दूरी बना कर रखनी है जिससे आपकी त्वचा खराब हो सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाना है तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को हटाना होगा। आहार में कुछ पोषक तत्व ऐसे होते हैं, जिनका सेवन करने से आपके शरीर को बल मिल सकता है और कुछ चीजे़ ऐसी हो सकती हैं जिसको खा कर आपकी त्वचा खराब हो सकती है।
हमें पता है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिये क्या खाना होता है तथा हड्डियों को मजबूत रखने के लिये क्या खाएं लेकिन साथ में हमें इस बात का भी पता होना चाहिये कि त्वचा के लिये ऐसा क्या न खाएं जिससे मुंहासे न निकलें। चमकदार त्चाचा पाने के लिये डाइट में अच्छा और ताजा आहार शामिल करना चाहिये। आइये जानते हैं कि त्वचा को खराब होने से बचाने के लिये हमें ऐसे कौन से आहार हैं जो नहीं खाने चाहिये।

क्रैब
इस शेलफिश में हाई मात्रा में आयोडीन होता है जो कि एक्ने पैदा करने के लिये काफी होता है।

दूध
एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादा दूध पीने से मुंह पर पिंपल्स होते हैं। यह हड्डियों के लिये तो अच्छा है पर त्वचा के लिये नहीं।

चीनी
ज्यादा चीनी का सेवन त्वचा के लिये अच्छा नहीं होता। इससे त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं।

नमक
ज्यादा नमक के सेवन से शरीर में पानी जम जाता है जिससे त्वचा सजी हुई लगने लगती है। अचार, पापड़ और टेबल सॉल्ट का सेवन बहुत ही कम करना चाहिये।

शराब
शराब के सेवन से शरीर में एक प्रकार का हार्मोन निकलता है, जिससे पानी की कमी हो जाती है। इस प्रकार स्किन से पानी ज्यादा लॉस होता है और त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं।

कोल्ड्रिंक
अगर आप बहुत ज्यादा कोल्ड्रिं पीती हैं तो आपकी स्किन इसमें मौजूद कैफीन की वजह से खराब हो सकती है।

रेड मीट
रेड मीट खाने से अच्छा है कि आप वाइट मीट खाएं। यह स्किन को ऑयली बनाता है।

फ्राइड फूड
हमारे खाने में जरूरत से ज्यादा तेल अच्छा नहीं होता। इससे त्वचा पर एक्ने निकल जाते हैं और शरीर पर फोड़ फुन्सी पैदा हो जाते हैं।

प्रोसेस्ड़ फूड
डिब्बाबंद या जमाया हुआ आहार आपकी स्किन के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसमें न तो फाइबर होता है और न ही पोषण। इसे खाने से पेट खराब हो जाता है और त्वचा को भी नुकसान होता है।

कॉफी
अधिक कॉफी पीने से शरीर में कॉर्टिसोल का प्रोडक्शन बढ जाता है, जिससे तुरंत ही बुढापा आने लगता है। साथ ही त्वचा में पानी की कमी आने लगती है जिसेस झुर्रियां आ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
