Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
रूखे होठो की ऐसे करें देखभाल
सर्दियों में जैसे ही त्वचा पर असर पड़ता है ठीक उसी प्रकार से होठ भी सर्द हवा से बच नहीं पाते। होठ शरीर का एक संवेदनशील हिस्सा है जिसे बहुत देखभाल की जरुरत पड़ती है। लेकिन सर्दियों में होठो का फटना और फिर उनमें दर्द पैदा होना बड़ा ही दर्दनाक होता है। आज हम आपको सर्दियों में अपने होठो की देखभाल करने के लिये कुछ टिप्स बताएंगे, तो जरा ध्यान दीजियेगा।
रूखे होठो की ऐसे करें देखभाल

नारियल तेल: जब भी होठ सूख जाए तो उस पर नारियल तेल लगाएं। इसमें फैटी एसिड होता है जो होठों को तुरंत नमी प्रदान करता है।
टमाटर स्लाइस: अपने होठो को ताजे कटे टमाटर के स्लाइस से मसाज करें।
शहद: अपनी उंगली पर शहद की एक बूंद लें और उससे अपने सूखे होठो को मसाज करें। इससे आपके सूखे होठ फटेगें नहीं।
नींबू और हनी बाम: नींबू से ड्राई स्किन निकल जाएगी और होठ साफ बन जाएंगे। शहद से होठ कोमल बनते हैं। इसे दिन में दो बार लगाएं।
एलो वेरा: यदि होठ फट गए हो या फिर ड्राई बन चुके हो तो उस पर ऐलो वेरा का रस लगाएं, वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।
खूब सारा पानी पीजिये: पानी की कमी से होठ ज्यादा फटते हैं। खूब सारा पानी पीजिये जिससे होठो की नमी बनी रहे।
ना लगाएं लिपस्टिक: लिपस्टिक होठो को रूखा बना देती है इसलिये अगर होठ फटे हैं तो उन पर लिपस्टिक भूल कर भी ना लगाएं। लिपा बाम, लिप ग्लास और लिपस्टिक में पड़े रसायन होठो को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।
खीरा स्लाइस: खीरे में प्राकृतिक पानी होता है जिससे मसाज करने से होठ अपने आप ही नम हो कर ठीक हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
