Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रूखी हथेलियां बन जाएंगी कोमल
कई महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिये ना जाने क्या क्या करती हैं। मगर हाथों के लिये वे ज्यादा कुद नहीं करना चाहती क्योंकि उन्हें लगता है कि हाथों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। पर ऐसा नहीं है हाथ भी हमारी त्वचा की तरह देखभाल मांगते हैं। रूखी हथेलियां किसी को भी अच्छी नहीं लगती। चाहे आप किचन में काम करती हों या फिर ऑफिस का, हथेलियों पर साबुन और सूरज की धूप तथा ना जाने कौन कौन से रसायन का असर पड़ता होगा, जिससे हथेलियां रूखी बन जाती होगीं।
अगर आपको अपनी रूखी हथेलियों को कोमल और साफ-सुथरी बनानी है तो हमारे बताए गए टिप्स का प्रयोग करें। यह कुछ सिंपल से घरेलू उपचार हैं जिन्हें आजमाने पर ना कोई नुकसान होगा और ना ही पैसे खर्च होंगे।

रूखी हथेलियां बन जाएंगी कोमल -
चीनी
चीनी के साथ रेंडी का तेल और नींबू का रस मिलाएं। इससे अपनी हथेलियों पर मसाज करें। ऐसा करने से डेड स्किन निकलेगी और रूखे हाथ नम हो जाएंगे।
टमाटर और ग्लीसरीन
टमाटर एक प्राकृतिक ब्लीच है जो कि रूखे हाथों को सफेद कर देगा। टमाटर के रस, ग्लीसरीन और नींबू के रस को एक मात्रा में मिलाएं और पाएं मुलायम हाथ।
ऑलिव ऑयल और बादाम तेल
बादाम के तेल में विटामिन ई होता है जो कि स्किन को हेल्दी बनाता है। इन दोनों तेल को मिला कर लगाने से आपके रूखे हाथ मुलायम बन जाएंगे।
ओटमील और एप्पल साइडर वेनिगर
रूखे हाथों से डेड स्किन को निकालने के लिये ओटमील और सिरका मिला कर हाथों पर रगडिये। ओटमील को ग्राइंड कर लें और हल्के से पानी और वेनिगर के साथ मिला कर हाथों को रगडे़।
शहद और सिरका
रूखे हाथों के लिये शहद और सिरका एक मॉइस्चराइजर का कार्य कर सकता है। इन्हें मिला कर अपने हाथों पर 30 मिनट के लिये लगा कर रखें और बाद में पानी से धो लें। इससे त्वचा में नमी आएगी और वे कोमल दिखाई पडे़गें।



Click it and Unblock the Notifications
