Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
जूते के काटने पर पड़ जाए घाव तो करें ये उपाय

क्या आप कोई भी नया जूता-चप्पल केवल इस डर से नहीं पहनती कि उसे पहनने पर पैरों में भद्दे निशान पड़जाएंगे? हम में से बहुत से लोगों ने जूते के काटने का दर्द बहुत बार झेला होगा। इन्हें हम शू बाइट के नाम से भी पुकारते हें। ये दिखने में गंदे छाले होते हैं, जिनमें कुछ दिनों तक बहुत दर्द हेाता है और बाद में वह निशान के रूप में उभर आता है। ये छाले ज्यादातर महिलाओं के पैरों में देखे जाते हैं क्योंकि उन्हें टाइट और बिना आरामदायक जूते पहनने का शौक ज्यादा रहता है।
कई लोग ऐसे भी हैं जो जूते वही खरीदते हैं जो साइज में 1 इंच कम हो। ऐसे जूते और सैंडल जो पहनने में आरामदायक नहीं होते हैं , उन्हें पहनने से ही शू बाइट की शिकायत होती है। जूतों के काटने से कई बार पैरों में हमेशा के लिये निशान भी पड़ जाते हैं। तो उससे बचने के लिये इस तरह के जूते नहीं पहनने चाहिये। लेकिन अगर आपके पैरों में ऐसे निशान पड़े हुए हैं तो आप को कुछ घरेलू उपचार अपनाने चाहिये।

हल्दी और नीम
अगर जूते से पैरों में छाले पड़ गए हों या फिर उसके दाग रह गए हों तो आप हल्दी और नीम का पेस्ट लगा सकते हैं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगाएं। यह छाले को पूरी तरह से सुखा देगा।

एलोवेरा
यदि शू बाइट की वजह से त्वचा में जलन होनी शुरु हो गई हो तो, उस पर ऐलो वेरा कर रस लगा लें।

चावल का उपचार
चावल के आटे का पेस्ट बनाएं और उसे छाले पर लगाएं। 15 मिनट लगाए रखने के बाद जब वह सूख जाए तब पैरों को हल्के गरम पानी से धो लें।

बादाम और जैतून तेल
बदाम को पीस कर उसमें जैतून का तेल मिला कर प्रभावित त्वचा पर मसाज करें। जब चमड़ी मुलायम हो जाए तब पैरों को धो लें।

शहद
कच्ची और शुद्ध मधु जूते से पड़े छाले को एक दम से गायब कर देती है।

कपूर और नारियल तेल
पैरों में छाले अगर खुजली कर रहे हैं तो, कपूर के चूरे में थोड़ा सी बूंद नारियल तेल की डाल लें। इसे थोड़ी थोड़ी देर पर घाव पर लगाने से दर्द ठीक हो जाएगा।

टिप्स
कोई भी नया जूता पहनने से पहले उसके किनारों पर पिट्रोलियम जैली लगाएं, जिससे वहां का एरिया मुलायम हो जाए और अगली बार वह ना काटे।



Click it and Unblock the Notifications
