Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सुदंरता निखारे गुलाब फेस पैक
गुलाब जो प्रेम और सुंदरता का प्रतीक है। जहां लोग गुलाब के जरिये अपने इश्क का इजहार करते हैं वहीं गुलाब का प्रयोग सौदर्ये प्रसाधन के लिए भी किया जाता है। पुराने जमाने से ही गुलाब की पंखुडियों का इस्तेमाल त्वचा के रंग को निखारने के लिए हुआ करता है। साथ ही राजकुमारियां तो गुलाब जल से स्नान किया करती थी।
लेकिन वो कल की बात थी। आज लोगों के पास समय नहीं है लेकिन फिर भी वृहद स्तर पर गुलाब का प्रयोग सुदंरता निखारने के लिए होता है। इसलिये आज हम आपको गुलाब के कुछ फेस पैक बनाना सिखाएंगे जिससे आप गुलाब की तरह गुलाबी हो जाएं।

गुलाब फेस पैक
गुलाब और ओट्स फेस पैक- गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में 30 मिनट के लिये भिगो दीजिये, इसके बाद इसे बाहर निकाल कर उसके पीछे से किसी चम्मच से दबा कर पीस लीजिये। इमें पिसा हुआ ओट्स मिलाएं । यह फेस पैक आपकी त्वचा के लिये अच्छा है। इस फेस पैका को त्वचा पर लगाने से पहले चेहरे को पानी से धोएं।
गुलाब, बेसन और दही पैक- गुलाब की पंखुडियों को पीस लीजिये, उसमें बेसन और दही मिलाइये। इसके बाद उसमें हल्का सा गुलाब जल डालिये जिससे वह गाढा पेस्ट बन जाए। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाइये और सुखा लीजिये। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।
गुलाब और चंदन पाउडर फेस पैक- ऑयली और एक्ने वाली त्वचा के लिये यह पैक अच्छा है। पिसी गुलाब जल की पंखुडि़यों को चंदन पाउडर के साथ मिलाइये। उमसें गुलाब जल और शहद मिलाइये और पेस्ट बना लीजिये। इसे गर्दन और चेहरे पर 15 मिनट के लिये लगाइये और बाद में ठंडे पानी से धो लीजिये।
गुलाब, चंदन और हल्दी पाउडर- गुलाब की पंखुडियों को पीस कर चंदन पाउडर के साथ मिलाइये और उसमें गुलाब जल तथा थोड़ी सी हल्दी मिला दीजिये। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइये और 20 मिनट के लिये छोड़ने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिये।
ये कुछ तरह के रोज फेस पैक हैं, अगर आपको भी कुछ रोज पैक के बारे में जानकारी हो तो हमसे जरुर बांटे।



Click it and Unblock the Notifications
