Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
चहरे की फटी त्वचा को कैसे ठीक करें?
Skin Care
oi-Staff
हमारे पूरे शरीर की त्वचा में से, चहरे की त्वचा विशेष रूप से कठोर मौसम, त्वचा को शुष्क कर देने वाले फेशिअल क्लीनिंग उत्पाद और नमी की कमी की चपेट में आती है त्वचा शल्कीय हो सकती है और उस पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं। एलर्जी के कारण त्वचा पर खुजली हो सकती है और वह लाल हो सकती है।
क्या आप जानना चाहेंगे कि चहरे की त्वचा की दरारों को कैसे ठीक किया जाय जिससे आप दर्द और संभावित संक्रमण से बच सकें, जो कि तब तक हो सकता है जब तक आपकी त्वचा को कोमल नहीं बना दिया जाता।

उपाय
- आप जो आम-तौर पर करते हैं उसके विपरीत अपने चहरे को जल्दी से और कम अच्छी तरह से धोइए, आपका चेहरा जितने कम समय पानी और क्लेंज़ेर के संपर्क में रहेगा उतना अच्छा होगा। सौम्य साबुन या क्लेंज़र का उपयोग कीजिए और स्क्रबिंग से बचिए।
- गर्म पानी के शॉवर से बचिए, इसके बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल कीजिए। चहरे को रगड़ने की जगह थपथपा कर सुखाइये।
- सही तरीके से मॉइस्चराइज़र लगाइए। एग्ज़िमा के लिए क्रीम मॉइस्चराइज़र सबसे अच्छे होते हैं। लोशन, क्रीम मॉइस्चराइज़र की तुलना में हल्के होते हैं लेकिन प्रायः इनमें एल्कोहॉल मिले होते हैं, आपको इन्हें तभी उपयोग में लाना चाहिए जब आप तैलीय मरहम या क्रीम का उपयोग नहीं कर सकते हों। यदि आप एक्ने की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको तेल-रहित (ऑयल-फ्री) उत्पाद ही उपयोग में लाना चाहिए।
- यदि आप किसी मरहम के इस्तेमाल करते हैं और उसके कारण आपकी त्वचा में जलन या लालपन आता है तो उसका उपयोग करना बंद कर दें। एंटी-इच (खुजली रोधी) उत्पाद में कठोर रासायन होते हैं जो आपकी पहले से ही बिगड़ी हुई त्वचा को और परेशान कर सकते हैं।
- दिन में लगभग तीन या उससे ज्यादा बार मॉइस्चराइज़र लगाएं। गुनगुने पानी से थोड़ा स्नान या शॉवर लेने के तुरंत बाद इसका इस्तेमाल विशेष रूप से प्रभावी होता है।
- यदि आपके चहरे की त्वचा गंभीर रूप से फट गई हो या संक्रमित हो गई हो तो अपने चिकित्सक या त्वचारोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
Comments
English summary
How to Heal Cracked Skin on the Face | चहरे की फटी त्वचा को कैसे ठीक करें?
Story first published: Saturday, February 9, 2013, 9:03 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2013



Click it and Unblock the Notifications
