Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ढीली पड़ चुकी त्वचा को कैसे करें ठीक
कोई भी त्वचा तब ही अच्छी दिखाई देती है जब वह बिल्कुल कसी हुई हो। कहने का मतलब यह है कि अगर त्वचा पर किसी भी प्रकार की झुर्रियां नहीं दिखाई देगी तो वह अपने आम ही अच्छी लगने लगेगी। लटकती हुई त्वचा किसी को भी नहीं अच्छी लगती। आज कल कम उम्र में ही त्वचा पर झुर्रियां और त्वचा का ढीलापन दिखाई देने लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे, गलत खान-पान और त्वचा का ठीक से ख्याल न रखना।
कई बार यह आपकी जींस पर भी आधारित होता है। अगर आपको अपनी मां के चेहरे पर कम उम्र से ही झुर्रियां और लोच कम लिखाई देने लगा है तो समझ जाइये कि आपकी भी वही उम्र आते आते चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लग जाएंगी।
अगर स्किन में बहुत ढीलापन आ गया है तो आप उसे ठीक कर सकती हैं। कैस? इसके लिये आपको अपने खान-पान और कई अन्य चीजों पर ध्यान देना होगा। आइये जानते हैं कि त्वचा में कसापन कैसे लाएं और किन कारणों से त्वचा में लोच आ जाता है।

जींस
यह एक बहुत ही बड़ा कारक है यह जानने के लिये कि आपकी त्वचा कौन सी उम्र तक ढीली पड़ने लगेगी और कब उस पर झुर्रियां आएंगी।

यू वी किरण
इन किरणों से कई समस्यसाएं होती हैं जैसे, टैनिंग, सन बर्न, झुर्रिया और त्वचा का ढीला होना।

तनाव
ज्यादा तनाव लेने से शरीर में हार्मोन की गडबडी हो जाती है। इस वजह से शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है जो कि स्किन की लोच बनाए रखने में सबसे बड़ा कारक होता है।

चीनी का सेवन
ज्यादा चीनी खाने से भी त्वचा ढीली पड़ जाती है

स्किन सप्पलीमेंट का प्रयोग करें
विटामिन सी और विटामिन ई का सप्पलीमेंट खाने से त्वचा लटकती नहीं है। इसके अलावा आप ऐसी क्रीम का भी प्रयोग कर सकती हैं जिसमें विटामिन सी और ई का मिश्रण हो।

सनस्क्रीन का प्रयोग
सूरज की तेज रौशनी से बचें और हमेशा अच्छी सनस्क्रीन का प्रयोग करें नहीं तो स्किन झुलस जाएगी।

खूब पानी पियें
पानी हमारी त्वचा की कोशिकाओं को नमी पहुंचाता है, नहीं तो वह बेजान और रूखी सूखी दिखने लगेगी। तो लचीलापन लाने के लिये खूब सारा पानी पीजिये।

गरम पानी से न नहाएं
गरम पानी से कभी नहीं नहाना चाहिये इससे त्वचा डैमेज हो जाती है और वह सूख जाती है।

अच्छा माइस्चराइजर लगाएं
अपनी स्किन के हिसाब से कोई अच्छा स्किन मॉइस्चराइजर लगाएं।

व्यायाम करें
रोजाना 40 मिनट की एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढेगा और अंदर की सारी गंदगी पसीने दृारा निकलेंगी। इससे आपकी त्वचा जवां दिखेगी।

प्रोटीन वाले आहार खाएं
आपको प्रोटीन बादाम, पीनट बटर , साल्मन, सारडाइन मछली और अंडे में मिलेगा। प्रोटीन से स्किन में लोच बना रहता है।

खूब फल और सब्जियां खाएं
संतरा, स्ट्रॉबेरी, आम, एवोकाडो, ब्रॉकली, गाजर आदि खाने से स्किन ढीली नहीं पड़ती।



Click it and Unblock the Notifications
