Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
टीनेज लड़के ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल
टीनेज हमारी जिंदगी का वह दौर होता है जब हमारे शरीर में कई आंतरिक बदलाव होते हैं। किशोरावस्था की इस उम्र में अक्सर चेहरे पर कील-मुहांसे सहित कई त्वचे से संबंधित समस्याएं पैदा हो जाती हैं। ज्यादातर टीनेज लड़के आउटडोर एक्टिविटी में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में उनकी त्वचा सूरज की रोशनी और बाहर के प्रदूषण की चपेट में आ जाती है। जब आपके शरीर में बदलाव हो रहा हो तो उस समय त्वचा पर होने वाले बदलाव पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए और नियमित रूप से सलाह भी लेनी चाहिए।
टीनेज लड़के का विकास तेजी से होता है, जिससे उन्हें ज्यादा पौष्टिक तत्व की जरूरत होती है। टीनेज होने के नाते आपको ज्यादा मात्रा में विटामिन, प्रोटीन और जरूरी फैट लेने पड़ते हैं। शरीर के ग्रोथ हार्मोन के लिए हमें इन चीजों की आवश्यकता होती है। अगर खानपान में किसी भी तरह की कोई कमी होती है, तो शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। त्वचा से जुड़ी समस्या भी इन्हीं में से एक है। टीनेज लड़कों में त्वचा से जुड़ी समस्या में सबसे सामान्य है कील-मुहांसों का निकलना। चूंकि आप दिन भर तरह-तरह के खेलों में व्यस्त रहते हैं, इसलिए आपको पसीने की भरपाई के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए।
ऐसा नहीं कि टीनेज की त्वचा में होने वाला हर बदलाव एक समस्या है। इनमें से कुछ बदलाव प्राकृतिक भी होते हैं। टीनेज लड़कों शरीर में हार्मोन से जुड़े बदलाव बड़े पैमाने पर होते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से डॉक्टर से परामर्श लें। कई बार त्वचा पर होने वाले ददोरा और दूसरे निशान एलजिर्क रिएक्शन के कारण भी होते हैं। अपनी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर रखने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप पौष्टिक आहार लें और फिटनेस पर ध्यान दें।

1. अपने स्किन को जानें
किसी भी तरह का स्किन केयर प्रोडक्ट या घरेलू उपचार से पहले यह जरूर जान लें कि आपकी त्वचा किस प्रकार की है। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो इसे साधारण साबुन से ही साफ करें। त्वचा पर जमे तेल और गंदगी को हटाने के लिए डीप क्लेंजर से स्क्रब करें।

2. त्वचा पर एसपीएफ लगाएं
टीनेजर्स के साथ होता यह है कि वे स्कूल के बाद खेलने-कूदने में लग जाते हैं। इससे उनकी त्वचा पर सीधे सूरज की रोशनी पड़ती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सूरज की रोशनी से बचने के लिए एसपीएफ युक्त स्किन क्रीम का इस्तेमाल करें। यह वाटर प्रूफ होता है, जिससे इसपर पसीने का असर नहीं पड़ता है और यह खतरनाक यूवी से बचाता है।

3. ज्यादा पानी पीएं
टीनेज लड़के अपने व्यस्त दिनचर्या में पानी पीने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। वास्तव में पानी सबसे शक्तिशाली प्राकृतिक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है, जिसे अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अपको अपने पसीने की भरपाई के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे शरीर और त्वचा में मौजूद गंदगी भी बाहर आ जाएगी।

4. मुहांसे को सावधानी से फोड़ें
ज्यादातर टीनेज को ब्रेकआउट का सामना नियमित रूप से करना पड़ता है। कई बार तमाम दवाइयों के बावजूद भी इन कष्टदायक मुहांसों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जब आप इसे फोड़ने के बारे में सोचें तो इसके बाद होने वाली जलन और निशान से बचने के लिए सावधानी बरतें। ऐसा करते समय जरूरी है कि आपका हाथ साफ हो। साथ ही उस जगह को क्लेंजर से साफ भी जरूर कर लें।

5. एक्सफोलीएटिंग मास्क और फ्रूट फेसियल
टीनेज लड़कों के लिए फेसियल मास्क और फ्रुट स्क्रब बेहद जरूरी है। इसके लिए पपीता, संतरे का छिलका या रस, ऐवकाडो, पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी आदि फलों का इस्तेमाल करें। इसके साथ-साथ त्वचा को तरोताजा दिखाने और डिटॉक्स के लिए शहद को भी प्रयोग में लाएं।

6. खानपान
अपनी त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। जहां तक हो सके ऑयली फूड खाने से बचें। पिट्जा और बर्गर खाने के बजाए अपने आहार में साग-सब्जी, फल, नट्स, ग्रेंस आदि को शामिल करें। त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ करने और खूबसूरत बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप फल, नट्स और ऐवकाडो, डार्क बेरी, अंगूर व बीटरूट का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
