Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
घर पर ऐसे करें ब्लीच
ब्लीचिंग करने से चेहरा तुरंत ही गोरा हो जाता है और चेहरे पर जितने दाग-धब्बे होते हैं वह छिप जाते हैं। ब्लीचिंग करने से डेड स्किन साफ होती है और चेहरे के रोएं गोल्डन हो जाते हैं। मगर हर महीने पार्लर में जा कर ब्लीचिंग करवाने पर खर्चा बहुत होता है।
तो अगर आपको पैसे बचाने हों तो पार्लर जा कर ब्लीच करवाने से अच्छा है कि आप खुद ही घर पर ब्लीच कर लें। अगर आपको ब्लीच करना नहीं आता है तो हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि ब्लीच कैसे किया जाता है। तो आइये देखते हैं -

घर पर ऐसे करें ब्लीच
स्टेप 1: अपने बालों को पोनी टेल में बांध लें। मुंह पर बिल्कुल भी बाल नहीं आना चाहिये नहीं तो वो बाल भी कलर हो जाएगा।
स्टेप 2: ब्लीचिंग से पहले चेहरे की क्लीनिंग करना बहुत जरुरी है। इससे चेहरे से सारी गंदगी साफ हो जाती है। आप चाहें तो क्लींजर में रूई भिगो कर या फिर क्लीजिंग मिल्क से मुंह को साफ कर सकती हैं।
स्टेप 3: एक कटोरी में 1 चम्मच भर कर ब्लीच लें और उसमें एक चौथाई एक्टीवेटर पाउडर मिला दें। यदि डिब्बे में एक्टीवेटर पाउडर ना हो तो उसे ऐसे ही छोड़ दें क्योंकि हो सकता है कि उसमें एक्टीवेटर पाउडर मिला हो।
स्टेप 4: ब्लीच को अच्छे से मिलाइये और चेहरे तथा गरदन पर लगाइये। आंखों से बचाएं।
स्टेप 5: गुलाबजल में रूई भिगोइये और उन्हें आखों पर रख कर रिलैक्स कीजिये। 15 मिनट तक रिलैक्स करें।
स्टेप 6: अब रूई को साफ पानी में भिगोइये और उससे ब्लीच को अच्छे से पोछ लीजिये।
स्टेप 7: अब चेहरे पर फ्रूट फेस पैक लगा कर 10 मिनट तक रुकिये और फिर गीली रूई से पोंछ लीजिये। घर पर ब्लीचिंग करने के बाद धूप में ना निकलें और चेहरे को कम से कम 8-10 घंटों के लिये साबुन से ना धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
