Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शक्कर की मिठास बना दे आपको हसीन
चीनी हमारे भोजन का अहम हिस्सा है। यह नमक की ही तहर उपयोगी है और इसके बिना शायद ही हम कभी जिंदा रह सकते हैं। जिन लोगों को यह पसंद है उनके लिये तो चीनी जान से भी बढ़ कर है। पर ज्यादा चीनी सेहत के लिये अच्छी नहीं होती। कई लोगों का मानना है कि ज्यादा चीनी खाने से वेट बढता है और मुंह पर मुंहासे भी मिनलते हैं। लेकिन अगर चीनी को हम बाहरी तौर पर इस्तमाल करें तो यह हमारे कई प्रकार से काम आ सकती है।
घर में रखी हुई चीनी को आप स्क्रब, वैक्स, मुंहासे भगाने और त्वचा की रंगत को बढाने के लिये प्रयोग कर सकती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि पहले के जमाने में चीनी को सफेद सोना बोला जाता था। चलिये देखते हैं कि चीनी आपकी रंगत और सौंदर्य को कैसे बढ़ाती है।

बुढापे से बचाए
चीनी से स्क्रब करने पर चेहरे पर पड़े धब्बे, बारीक लकीरें और झुर्रियां गायब होती हैं। इससे आपकी त्वचा जवान दिखने लगती है। सन टैनिंग और झाइयां भी खतम होती हैं।

त्वचा में नमी लाए
यह त्वचा से मृत्य कोशिका को साफ करती है और उसमें नमी भर देती है।

क्लींजर का काम करे
इसमें ग्लाइकोलिक एसिड होता है जिससे डेड सेल्स और चेहरे पर जमी गंदगी साफ होती है। इससे रोम छिद्र साफ हो जाते हैं और मुंहासे नहीं हो पाते। क्लींजर बनाने के लिये चीनी में कुछ बूंद शहद और बादाम तेल की मिलाइये। इस क्लींजर को अपने चेहरे पर लगा कर मसाज कीजिये।

एक्सफ्लोएट
चेहरे की उपरी त्वचा मृत्य कोशिकाओं से ढकी रहती है। चीनी में मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड त्वचा की उस लेयर को साफ करती है और नई त्वचा को बढावा देती है। चीनी से एक्सफ्लोइट करने से त्वचा में चमक आती है और वह मुलायम बनती है। इसे बनाने के लिये आप 1 चम्मच चीनी को 1 चम्मच यूकेलिप्टस तेल और तिल के तेल के साथ मिला कर प्रयोग कर सकती हैं।

होठ बने मुलायम
कई लड़कियों के होठ सूख जाते हैं और फटने लगते हैं। इसके लिये ऑलिव ऑयल लीजिये और उसमें बारीक चीनी मिलाइये और उससे होठों की मसाज कीजिये। इससे होठ मुलायम और चमकदार बनेगे।



Click it and Unblock the Notifications
