Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
चमकीली त्वचा चाहिये तो योग अपनाइये
क्या आप प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा चाहती हैं? तो इसका जवाब योग है। योग से मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ होते हैं जिससे आपकी त्वचा चमकदार होती है। यहाँ पर पाँच योगासन मुद्रायें बताई जा रहीं है जिनसे आप अपनी चाहत वाली चमकदार त्वचा पा सकती हैं।
आयुर्वेद में चिकित्सकों का मानना है कि किसी की त्वचा उसके स्वास्थ्य का सूचक होती है और त्वचा को स्वस्थ दिखने के लिये उसे भरपूर मात्रा में रक्त संचार की आवश्यकता होती है, शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन चाहिये और सभी आन्तरिक अंग ठीक ढंग से काम करें। इस लेख में हम उन आसनों की बात करेंगें जो चेहरे में रक्त संचार बढ़ाते हैं, पाचन तन्त्र को बेहतर बनाते हैं और रक्त को ऑक्सीकृत करते हैं जिससे आप अधिक जवां, स्वस्थ और सुन्दर दिखती हैं।

1- पचिमोतासन
यह आगे की तरफ झुकने वाली मुद्रा हो जिसमें चेहरे में रक्त संचार होता है। इसके अलावा इसे उदर बेहतर कार्य करता है, जाँघ की माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं और पीठ तथा बाँहों को आराम मिलता है।
ध्यान रहे - यदि आपको पीठ या रीढ़ सम्बन्धी किसी प्रकार की समस्या है तो इसे कदापि न करें। इसके साथ ही धीरज से काम लें, हो सकता है कि आप अपने माथे को घुटने से न छुआ पायें। इस बात को जान लें कि यदि आप ऐसा कर पाते हैं तो आप अपना लचीलापन वापस पा सकते हैं और मुद्रा को बेहतर ढंग से कर पायेंगे।

2- मत्स्य आसान
इस मुद्रा से चेहरे की माँसपेशियों को आराम मिलता है और गर्दन तथा पीठ की माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं। इससे चेहरे में नियन्त्रित मात्रा में रक्त का संचार होता है और रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।
ध्यान रहे - यदि आपको उच्च रक्त चाप, गर्दन या पीठ दर्द की शिकायत है तो इस आसन को करने से बचें।

3- हलासन
यह मुद्रा उन लोगों के लिये लाभदायक है जो लम्बे समय के लिये बैठते हैं और उनकी बैठने की मुद्र खराब है। यह आसन थायरॉइड, पैराथायरॉइड ग्रन्थियों, फेफड़ों और उदर के अंगों को प्रेरित करते हैं जिससे आपके सिर और चेहरे में खून का दौड़ान होता है, पाचन बेहतर होता है और हार्मोन का स्तर नियन्त्रित रहता है।
ध्यान रहे - यदि आपको यकृत या तिल्ली के रोग, तनाव, डायरिया, माहवारी चल रही हो या गर्दन पर कोई चोट लगी हो तो इस आसन को न करें।

4- प्राणायाम
गहरी साँस लेने और छोड़ने से रक्त ऑक्सीकृत होता है संचार बेहतर होता है। इससे मन भी शान्त होता है और थकावट भरी तन्त्रिकाओं को आवश्यक आराम मिलता है। यह तनावमुक्त और सुन्दर रहने के लिये सबसे कारगर है।

5- शवासन
योगनिद्रा या शवासन पूर्ण रूप से आराम के अहसास का तरीका है। आप लेटकर अपने हाथ-पैर तथा जोड़ों को शिथिल कर दें। आँखे बन्द कर लें। एक शव के समान लेटे रहें।

6- शीर्षासन
शीर्षासन थोड़ा कठिन है लेकिन यदि आप चेहरे को लम्बे समय तक चमकदार और स्वस्थ बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत कारगर है। चूँकि आप अपने सिर पर खड़े होते हैं इसलिये रक्त संचार नीचे की तरफ होने लगता है और चेहरे की तरफ रक्त संचार बेहतर होता है। गुरूत्वाकर्षण शक्ति का प्रभाव विपरीत दिशा में होने से सिर पर खड़े होने से चेहरे की त्वचा उल्टी दिशा में लटकती है जिससे झुर्रियाँ गायब हो जाती हैं। उल्टा खड़े होने की स्थिति में ताजा पोषण और ऑक्सीजन चेहरे की तरफ संचारित होते हैं जिससे त्वचा चमकदार हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
