Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
थकी हुई त्वचा को चमकीला बनाने के उपाय
तनाव और बाहरी कारक जैसे प्रदूषण, धूल, मैल आदि आपकी त्वचा को प्रभावित करते हैं और उसे खराब कर सकते हैं। जब आप घर वापस आते हैं तो अपने चेहरे पर ठंडे पानी के छीटें मारकर या उसे बर्फ से रगड़कर आप तुरंत थकान से मुक्त हो सकते हैं। बर्फ या ठंडा पानी रक्त संचार को बढ़ाता है जो थकी हुई त्वचा में अस्थाई रूप से जान डालता है। जब त्वचा थकी-थकी सी होती है तो चेहरा बाहर वालों को तो देखने में खराब लगने से ज्यसादा खुद को खराब लगता है।
दिन भर के थकाने वाले काम के बाद आपकी त्वचा की ताज़गी खोने लगती है। यहाँ कुछ उपाय दिए गए हैं जो आपके चेहरे की चमक वापस ला सकते हैं।

1.एक्स्फोलियेशन की आवश्यकता
थकी हुई त्वचा को चमकीला बनाने का सबसे आसान तरीका एक्स्फोलियेशन है। मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालने और ताज़गी भरी चमकीली त्वचा प्राप्त करने के लिए एक्स्फोलियेशन आवश्यक है। सप्ताह में कम से कम एक बार अपने चेहरे और शरीर पर नरम स्क्रबर लगाएं।

2. पानी अधिक पीएं
शरीर को स्वस्थ रखने और त्वचा को हाईड्रेटेड रखने के लिए पानी एक अच्छा हल है। आप अपने रंग को उजला बनाने के लिए विकल्प के तौर पर नारियल पानी का उपयोग भी कर सकते हैं।

3. हाईड्रेटिंग मास्क का उपयोग करें
त्वचा को एक्स्फोलियेट करने और त्वचा को चमकीला बनाने के लिए हाईड्रेटिंग मास्क का उपयोग किया जा सकता है। एक कटोरे में दही या मलाई, नीबू के रस की कुछ बूँदें, जायफल पावडर और हल्दी पावडर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन लगाएं और इसे 5 - 10 मिनिट रहने दें। इसे पानी के साथ रगड़कर निकालें और त्वचा को तुरंत पुनर्जीवित करने के लिए उस पर गुलाब जल लगाएं।

4. नमक कम खाएं
कभी कभी आपके आहार में नमक अधिक होने के कारण आपकी आँखें सूज जाती हैं। अपनी आँखों के चारों और की त्वचा को कसा हुआ रखने के लिए नमक कम खाएं। आँखों के आसपास की गहरी रेखाएं और झुर्रियां कम करने के लिए आप आलू के छिलकों और ककड़ी के टुकड़ों का उपयोग कर सकते हैं।

5 रात में सोते समय क्रीम लगाएं
रात में मॉस्चराइज़र लगाने से स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं के पुनर्जनन को बढ़ावा मिलता है और यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक मरम्मत में भी सहायक होता है। नियमित रूप से मॉस्चराइज़र का उपयोग झुर्रियों को आने से रोकता है और आपकी त्वचा को कोमल और उज्जवल बनाए रखने में सहायता करता है।

6. रात की अच्छी नींद आवश्यक है
पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने से भी त्वचा तनावपूर्ण और थकी हुई दिखती है। नियमित तौर पर पर्याप्त नींद आपकी त्वचा को स्वस्थ और जवान रखने में सहायक है। जब आप सोते हैं तो आपका शरीर पुनर्जीवन की प्रक्रिया से होकर गुज़रता है और अधिक स्वस्थ त्वचा कोशिकाएं उत्पन्न करता है जो झुर्रियों और बुढ़ापे को रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications
