Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
फेस मास्क बनाते वक्त जरुर डालें ये सब चीजें...
आज कल इतने तरह के फेस मास्क मौजूद हैं कि उनमें से कोई ढंग का फेस मास्क अपनी त्वचा के अनुसार चुनना बड़ ही मुश्किल होता है। सबसे बड़ी बात यह समझ में नहीं आती कि अपने फेस मास्क में ऐसा क्या डालें जो चेहरे को चमकदार, स्वस्थ और कील मुंहासों से छुटकारा दिला सके। घर पर बनाया गया फेस पैक सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि उसमें आप अपनी आवश्यकता अनुसार सामग्रियों को बढ़ा और घटा सकती हैं।
सारी स्कीन प्रॉब्लम्स दूर हो जाएंगी इस आयुर्वेदिक फेस पैक से
अगर आपको पता चल जाए कि आपकी चेहरे की त्वचा को कौन सी सामग्री सबसे ज्यादा सूट करेगी तो, आप घर पर आराम से अपने लिये फेस पैक बना सकती हैं। आइये जानते हैं कि घर पर बनाए जाने वाले फेस मास्क में आप कौन-कौन सी हेल्दी चीजें डाल सकती हैं। अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो उस पर यह चीजें बहुत फायदा करेंगी।

स्ट्रॉबेरीर
स्ट्रॉबेरी में सैलिसिलिक एसिड होता है जो कि चेहरे पर मुंहासों से लड़ता है। यह किसी भी फेस पैक में डालने के लिये बिल्कुल सही फल है। इसे मैश कर के चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब पानी से धो लें। इससे चेहरा चमकने लगेगा।

सेब
सेब को चेहरे पर लगाने से त्वचा स्वस्थ्य , जवान और ताजी दिखती है।

नारियल दूध
कोकोनट मिल्क चेहरे की डीप क्लीनिंग करता है, उसे मुलायम बनाता है तथा फ्रेश रखने में मदद करता है। इस दूध में बहुत सारा फैटी एसिड होता है, लेकिन फिर भी यह आपकी त्वचा को ऑइली नहीं बनाता है।

एवाकाडो
आप इसे फेस मास्क में मैश कर के डाल सकती हैं। इनमें बहुत सारा फैटी एसिड पाया जाता है जो कि त्वचा को हाइड्रेट और हेल्दी रखता है। इसे मैश कर के चेहरे

अंडे का पीला भाग
अंडे के पीले भाग को चेहरे पर फेस पैक के रूप में लगाने से चेहरे के बंद पोर्स में भरी गंदगी बिल्कुल साफ हो जाती है। यह ऑइली स्किन पर ऑइल को कंट्रोल करता है। यह त्वचा में जमे बैक्टीरिया को दूर भगाता है। इसमें बहुत सारा रेटिनॉल पाया जाता है जो कि त्वचा को स्वस्थ बनाता है।

चीनी
ज्यादा चीनी खाने से चेहरे पर बुरा असर पड़ता है लेकिन चीनी को फेस पर लगाने से लाभ ही लाभ होता है। वाइट शुगर एक बहुत ही अच्छा स्क्रब है। लेकिन इसे प्रयोग करने से पहले इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑइल मिला लें। इससे चेहरे को हल्के से रगडे़ और फिर हल्के गरम पानी से चेहरे को धो लें।

पपीता
पपीता मे एक ऐसा एसिड पाया जाता है जिसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर पड़ी झुर्रियां दूर हो सकती हैं। अगर आप इससे फेशियल करेंगी तो आपका चेहरा चमकेगा, स्वस्थ रहेगा और उस पर झुर्रियां भी नहीं रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
