Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा का सौंदर्य निखारे कुदरती चंदन
चंदन एक ऐसी सौंदर्य सामग्री है जो ज्यादातर महिलाओं दृारा रूप निखारने के काम आती है। ज्यादातर घर पर बनाए जाने वाले फेस पैक में चंदन पाउडर का उपयोग होता है। चंदन पाउडर में अच्छी खुशबू आने के साथ साथ त्वचा के कई प्रकार के रोगों को नाश करने की भी शक्ति होती है। अगर आपको सुंदर और गोरी त्वचा चाहिये तो अभी से ही चंदन फेस पैक लगाना शुरु करें। बहुत सी महिलाओं की त्वचा ऑयली होती है, जिस कारण हर समय उन्हें पिंपल का दर्द झेलना पड़ता है। ऐसे में चंदन पाउडर का फेस पैक उनके बहुत काम आ सकता है।
चंदन पाउडर से बाइये रूप निखारने वाला फेस पैक
चंदन न केवल मुंहासों को ठीक करने के काम आता है बल्कि इससे कई त्वचा रोग जैसे, झाइयां, झुर्रियां, खुजली या फिर त्वचा का रंग निखारा जा सकता है। आइये जानते हैं कि चंदन किस प्रकार से त्वचा का सौंदर्य और निखार सकता है।

त्वचा का सौंदर्य निखारे कुदरती चंदन
1. एंटी टैनिंग: टैनिंग से त्वचा काली पड़ जाती है लेकिन चंदन लगाने से रंग साफ भी हो जाता है। चंदन पाउडर को शहद, दही और नींबू के रस के साथ मिक्स करें और चेहरे पर 15 मिनट के लिये लगाए रखें। फिर धो कर बेदाग त्वचा पाएं।
2. एंटी एजिंग: अंडे का पीला भाग, शहद, चंदन पावडर और सुगन्धित तेल को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब धो लें। इससे चेहरा टाइट बनेगा और उसमें झुर्रियां नहीं पडे़गी।
3. त्वचा मुलायम बनाए: चंदन तेल को चेहरे पर मसाज भी किया जा सकता है। इससे आपकी त्वचा कोमल बन जाएगी।
4. मुंहासा ठीक करे: चंदन पावडर, हल्दी और केसर को गुलाबजल के साथ मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। आप चंदन पावडर को काले चने के पावडर के साथ मिक्स कर के भी लगा सकती हैं।
5. त्वचा का रंग साफ करे: चंदन पावडर को बादाम पावडर, दूध, शहद, नींबू के रस या हल्दी पावडर के साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इससे आपको चमकदार त्वचा प्राप्त होगी।



Click it and Unblock the Notifications
