Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में चेहरा धुलने के दौरान न करें ये गल्तियां
चेहरे को चमकता और दमकता बनाएं रखने के लिए हम उसे दिन में दो से चार जरूर धुलते हैं, लेकिन क्या उसे सही तरीके से धुलते है या फिर चेहरे को धुलने में कोई गलती करते हैं। चेहरा धुलना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन उसे सही तरीके से धोना बड़ी बात है। कई बार हम छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते है और वही हमारी गल्तियां होती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि चेहरे को धुलने के दौरान ये गल्तियां न करें:
ज्यादा धोना: कई लोग सोचते हैं कि चेहरे को बार-बार धुलने से उनका चेहरा दमकदार बनता है और वह ज्यादा गोर हो जाएंगे। ऐसा हरगिज नहीं है, ऐसा करने से आपकी त्वचा में ड्राईनेस आ जाएगी और वह फटने लगेगी।
क्या फेस वॉश चेहरे के लिये अच्छा है?

गलत क्लींजर का इस्तेमाल करना: चेहरे का साधारण सोप से धुल लेना त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता है। इसे त्वचा पर दरार आ जाती है और चेहरे की हालत बद से बदतर हो जाती है।
गर्म पानी से चेहरा धोएं: गर्म पानी से चेहरा धोने पर ड्राईनेस नहीं आती है। इसलिए आप दिन में दो बार गर्म पानी से ही चेहरा धोएं। इससे चेहरे पर सॉफ्टनेस बनी रहती है।
सोने से पहले चेहरा धोएं: अगर आप सोने जा रहे हैं तो कभी भी बिना चेहरा धुलकर न सोएं। इससे आपकी त्वचा बर्बाद हो सकती है, क्योंकि सारे दिन के जर्म आपकी स्कीन को बर्बाद कर सकते हैं। सोने से पहले चेहरे की त्वचा को मॉश्चर करें। इससे भी ज्यादा जरूरी बात यह है कि आपने अगर चेहरे पर मेकअप किया है तो उसे निकालकर सोएं।
कैसे धोएं चेहरा?
ज्यादा रगड़ना: अपने चेहरे को धोते समय ज्यादा रगड़े नहीं, इससे मृत त्वचा तो निकल जाती है लेकिन अच्छी कोशिकाएं भी खराब हो जाती हैं। सर्दियों में दिनों में इस बात का विशेष ध्यान रखें।
मॉश्चर करना भूल जाना: कई बार आप इतनी बिजी हो जाती हैं कि आप भूल जाती हैं कि आपकी त्वचा को आपकी जरूरत है। अपनी स्कीन को मॉश्चराइज करना कतई न भूलें। चेहरा धोने के बाद तुंरत की क्रीम या लोशन को लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
