Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खुद के किचन में पाइये यह ब्यूटी सीक्रेट
अगर आपको प्राकृतिक रूप से खूबसूरत दिखना हो तो, बाजारू सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तमाल बंद कर के प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों का इस्तमाल करना शुरु करें। मन की सुंदरता से ही तन की भी सुंदरता आती है। तो इसलिये हमेशा अच्छा सोंचे और अच्छा बोलें। इसके अलावा नेचुरल तरीके से सुंदर दिखना हो तो खुद के किचन में जाएं और वहां पर मौजूद मसाले, दूध, दही, फल और सब्जियों का प्रयोग कर के अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाएं।
मुँहासे मुक्त त्वचा के लिए करें ये घरेलू उपचार
यहां पर कुछ प्राकृतिक किचन की सामग्रियां दी हुई हैं, जिनका प्रयोग कर के आप खुद के चेहरे के लिये फेस मास्क, फेस पैक, माइस्चराइजर और सनस्क्रीन आदि तैयार कर सकती हैं। यह काफी असरदार हो सकता है अगर आप इसका नियमित रूप से पालन करें तो।

चमकदार त्वचा के लिये:
कच्चा नारियल घिस कर उसका दूध निकाल लें और उसे अपने चेहरे और होठों पर लगाएं। इससे त्वचा पर चमक आएगी।

साफ त्वचा के लिये:
कच्चे दूध में रूई का टुकड़ा भिगो कर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे में समाई धूल-मिट्टी सब गायब हो जाएगी।

त्वचा के लिये माइस्चराइजर:
नार्मल त्वचा के लिये 1 चम्मच संतरे के रस में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाइये। फिर उसमें थोड़ी सी दही मिला कर पेस्ट बनाइये। इस फेस मास्क को चेहरे पर 15 मिनट के लिये रखें और फिर किसी गीले कपड़े से पोंछ लें। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा और आप गोरी भी हो जाएंगी।

त्वचा में पोषण भरने के लिये:
उरद दाल और 5 बादाम को रातभर के लिये भिगो दें। सुबह इसे पीस लें और चेहरे पर लगा कर आधे घंटे के बाद धो लें। यह मास्क चेहरे की त्वचा में पोषण भरता है और उसे प्रोटीन पहुंचाता है।

झुर्रियों से बचाए:
अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर कैस्टर ऑइल यानी की रेंड़ी का तेल लगाएं तो, आपकी त्वचा कोमल होने के साथ ही झुर्रियों से मक्त भी होगी। यह तेल त्वचा को कभी बूढ़ा नहीं होने देता।

होममेड कंडीशनर:
1 चम्मच शहद और 2 चम्मच मलाई को मिलाइये। इसे चेहरे पर लगाइये और कुछ मिनट के बाद चेहरे को धेा लीजिये। यह आपके चेहरे के लिये कमाल कर देगा।

झाइयां और धब्बे मिटाने के लिये:
चेहरे पर कच्चा आलू मसलने से झाइयां और दाग धब्बे मिट जाते हैं।

सनस्क्रीन लोशन:
घर पर ही सनस्क्रीन लोशन तैयार करने के लिये खीरे का रस, ग्लीसरीन और गुलाब जल को मिलाइये और चेहरे तथा पूरे शरीर पर लगाइये। आप इसे फ्रिज में भी रख कर कई दिनों तक प्रयोग कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
