Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
चेहरे को साफ करने का सबसे बढियां तरीका
चेहरे को धोने के लिये भी अच्छे और बुरे तरीके होते हैं। वो दिन चले गए जब आप कहीं बाहर से घर पर वापस आ कर चेहरे को सादे पानी से धो लेती थीं। चेहरे को अगर ठीक प्रकार से धोया जाए तो चेहरा ना केवल साफ होता है बल्कि उसमें चमक भी आती है। चेहरे को रगड़ का धोना कोई सही तरीका नहीं होता है बल्कि चेहरे को साफ करते वक्त आपको क्लींजर का प्रयोग कर के उसे ठीक प्रकार से मसाज करते हुए साफ करना चाहिये। आज हम आपको चेहरे को साफ करने का सही तरीका बताएंगे जिसका पालन करना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं विधि-

चेहरे को साफ करने का सबसे बढियां तरीका
1. चेहरे पर लगे मेकअप को साफ करें- यह रूल नंबर वन है। चेहरे पर लगे हर प्रकार के मेकअप को सबसे पहले साफ करना चाहिये। इसके लिये बेबी ऑइल या फिर ऑइल बेस क्रीम से चेहरे के मेकअप को साफ करें।
2. चेहरे के लिये अच्छा प्रोडक्ट चूस करें: यह बहुत जरुरी है कि आप अपने चेहरे के लिये अच्छा प्रोडक्ट पसंद करें। अगर आपकी स्किन नार्मल है तो आप किसी भी प्रकार का प्रोडक्ट लगा सकती है पर अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो चेहरे पर कोमल चीजें ही लगाएं।
MUST CLICK: भारतीय महिलाओं की खूबसूरती के 10 राज
3. कुछ समय लें: अपने चेहरे को थोड़ा गरम पानी से भिगो लें। उसके बाद उस पर कोई ऐसा क्लींजर लगाएं जो आपकी स्किन टाइप को सूट करता हो। क्लींजर ले कर उसे उंगलियों पर लगाएं और फिर उससे चेहरे को गोलाई में घुमाते हुए लगाएं।
4. चेहरे को सही प्रकार धोएं: अगर आपके चेहरे पर ज्यादा पसीना आता है तो ही चेहरे को कई बार धोएं। नहीं तो चेहरे को बार बार धोने से चेहरा ड्राई हो जाता है। आपकी स्किन चाहे जिस प्रकार की हो, उसे केवल दो ही बार धोएं। एक बार सुबह धोएं और दूसरी बार रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी से धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
