Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में चेहरे की रौनक बढ़ा दे तरबूज फेस मास्क
गर्मियों में तरबूज सड़को पर बिकते दिखाई पड़ जाते हैं। यह एक ऐसा फल है जिसे खाने से स्वास्थ्य भी बनता है और चेहरा भी निखरता है। तरबूज एक प्राकृतिक टोनर का काम करता है और यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरा है। इसे खाने से चेहरे पर जल्द झुर्रियां नहीं पड़ती और चेहरे में निखार आता है। इन दिनों गर्मी बहुत पड़ रही है तो अगर आप सन टैनिंग से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो चेहरे पर तरबूज से बना फेस पैक लगाइये।
'वियाग्रा' से भी ज्यादा असरदार है तरबूज
तरबूज में लगभग 95% पानी होता है, जिससे चेहरे पर लगाने से रूखा चेहरा भी नमी से भर जाता है। चेहरा साफ हो जाता है और चमकने लगता है। ऐसे कई प्रकार के फेस मास्क हैं, जो तरबूज के पेस्ट से बनाए जाते हैं। यह फल बहुत ही सस्ता है पर बड़ा ही काम का है। आइये देखते हैं कि गर्मियों में चेहरे की रौनक बढ़ाने वोल तरबूज फेस मास्क को कैसे बनाया जाता है।

तरबूज
आप तरबूज का फेसमास्क बना सकती हैं। तरबूज के बीज को निकाल कर उसे मैश करें और चेहरा धो कर उस पर उसे लगा लें। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

तरबूज और शहद
तरबूज को पीस कर उसमें शहद मिला लें। इसे चेहरे पर लगा कर 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। यह ड्राई स्किन के लिये अच्छा फेस पैक है।

तरबजू और दही
कोमल और मुलायम त्वचा पाने के लिये दही को फेंट कर उसमें पिसा तरबूज मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट के बाद धो लें। इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी।

तरबूज और एवाकाडो
एवाकाडो को मैश कर के उसमें तरबूज का रस मिलाएं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जिससे स्किन टाइट बनती है।

तरबूज और चीनी
यह फेस मास्क त्वचा को अंदर तक साफ कर देता है। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। तरबूज और चीनी को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं और पांच मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

तरबूज और दूध
यह एक प्राकृति स्किन टोनर है जिससे त्वचा एक दम चमक उठती है। साथ ही सन टैन भी कम होता है

तरबूज और खीरा
अगर आपको चमकदार त्वचा चाहिये तो आप इस फेस पैक को लगाएं। तरबूज का रस और दही और मिल्क पाउडर को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं।

केला और तरबूज
यह फेस पैक एक्ने वाली त्वचा के लिये लाभदायक है। इस फेस पैक को लगा कर चेहरे की लालिमां खतम हो जाती है और चेहरा साफ दिखाई पड़ने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
