Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पहचानिये खुद के लिये कैसे चुनें अच्छा मॉइस्चराइज़र
अक्सर लड़कियां वही मॉइस्चराइज़र खरीदती हैं, जिनकी बॉटल या तो स्टाइलिश होती है या फिर जिनका टीवी पर ज्यदा प्रचार होता है। लेकिन असल में मॉइस्चराइज़र खरीदना बड़ा ही मुश्किल टास्क है। आपको हमेशा वही मॉइस्चराइजर लेना चाहिये जो खास आपकी त्वचा के लिये बनाया गया हो।
READ: जानें, क्यूं करना चाहिये मॉइस्चराइजर का इस्तमाल
आज हम आपको इस आर्टिकल में सुझाव देंगे कि खुद के लिये एक सही मॉइस्चराइजर कैसे खरीदना चाहिये और उसमें कौन से तत्वों का शामिल होना बेहद जरुरी है।
अगर आप की त्वचा ऑइली या ड्राई है तो आंख मूंद कर कोई भी मॉइस्चराइजर ना खरीदें, इसके लिये जरुरी है कि आप सबसे पहले हमारा लेख पढ़ें।

मॉइस्चराइजर कैसे काम करता है
एक रूखी त्वचा के लिये मॉइस्चराइजर बहुत जरुरी है। यह दरदरी त्वचा के अंदर समा कर त्वचा को कोमल बनाने के साथ उसे हाइड्रेट भी करती है। यह त्वचा का प्राकृतिक मॉइस्चर खोने नहीं देता।

मॉइस्चराइज़र चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखें
कई लोगों का काम बिना मॉइस्चाराइज के नहीं चल सकता पर वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जिनका चेहरा तेल से भर जाता है। तो मॉइस्चराइजर खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप की स्किन किस प्रकार की है और उसकी जरुरत क्या है। आपको किस प्रकार का मॉइस्चराइजर सूट करेगा।

त्वचा का प्रकार
अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो आपको एक ऑइल फ्री मॉइस्चराइजर चाहिये। अगर ड्राई है तो आपको ऑइल बेस्ड मॉइस्चराइजर चाहिये। अगर स्किन संवेदनशील है तो पोर्स ना ब्लॉक करने वाला मॉइस्चराइजर चाहिये।

सक्रिय तत्व
जब भी मॉइस्चराइजर लेने जाएं तो डिब्बे पर लिखे पहले पांच मौजूदा तत्वों के नाम पढ़ लें। अच्छे मॉइस्चराइजर में आपको मिनरल ऑइल या प्रेटोलेटम, वेजिटेबल ग्लीसरीन, sodium hyaluronate, जोजोबा कोई अन्य तेल, प्रोपलीन ग्लाइकोल, यूरिया, विटामिन, प्रोटीन आदि चीजें होंगी।

घातक तत्व
कई मॉइस्चराइजर में घातक तत्व भी होते हैं जो कि त्वचा में जलन या गंभीर नुकसान कर सकते हैं। कोशिश करें कि वही मॉइस्चराइजर लें जिसमें बहुत ज्यादा खुशबू ना हो या फिर शराब, एसिड कम्पाउंड या रेटिनॉल आदि ना मिला हो।

टेक्सचर और फील
मॉइस्चराइजर ना तो कभी बहुत लाइट होना चाहिये और ना ही ज्यादा चिपचिपा। इसका टेक्सचर सिल्की और स्मूथ होना चाहिये। इससे इस बात का विश्वास रहेगा कि यह आपकी पूरी त्वचा पर आसानी से लगेगा और आसानी से त्वचा में समाएगा।

कितना बचा पाएगा सूरज से
कभी ऐसा मॉइस्चराइजर ना खरीदें जो धूप से त्वचा की पूरी तरह से रक्षा न कर पाए। आपका मॉइस्चराइजर SPF 30 या उससे ज्यादा की शक्ती वाला होना चाहिये, तभी आपकी त्वचा UV किरणों से बच पाएंगी। अगर आपको SPF वाला मॉइस्चराइजर नहीं मिल पा रहा है तो, अलग से ही एक सन प्रोटेक्शन क्रीम खरीद कर मॉइस्चराइजर के साथ मिला कर लगाएं।

इसको यूज़ करें या ना करें
बहुत सोंच समझ कर लाया गया मॉइस्चराइजर भी पूरी गैरेंटी नहीं देता कि वह आपको सूट कर ही जाएगा। अगर एक किसम का मॉइस्चराइजर कुछ हफ्तो तक लगाने के बाद त्वचा में निखार और चमक भरता है तो यह आपके लिये अच्छा है। और अगर ऐसा नहीं है तो आपको अपनी खोज फिर से जारी रखनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
