Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
दाद और खुजली से हैं परेशान तो अपनाइये ये घरेलू नुस्खे
दाद-खाज और खुजली एक प्रकार के फंगल संक्रमण से फैलता है। दाद एक चर्मरोग है जिसे रिंगवॉर्म के नाम से भी जाना जाता है। यह संक्रमण शरीर के किसी भी भाग पर फैल सकता है, जैसे नाखून, हथेली, पैर या फिर सिर पर भी। दाद शरीर के जिस भाग पर होता है उस भाग पर खुजली मचने लगती है और जब व्यक्ति इसे खुजलाने लगता है तो यह और भी तेजी से फैलने लगता है।
दाद के बारे में जानिये और भी चीज़ें...
यह संक्रमति इंसान के छूने से फैलता है। अगर आपके घर पर किसी को दाद खाज है तो उसके सामानों को प्रयोग करने बचें। बच्चों में यह संक्रमण बड़ों के मुकाबले जल्दी फैलता है। बाजार में कई ऐसे तेल और क्रीम उपलब्ध हैं तो दाद खाज से छुटकारा दिला सकते हैं। हांलाकि आप कुछ घरेलू नुस्खों का भी प्रयोगे कर सकते हैं।

लहसुन का रस
इसमें एक एंटी फंगल तत्व पाया जाता है जो कि किसी भी प्रकार के फंगल संक्रमण को ठीक करने की शक्ती रखता है। लहसुन को छील कर उसे बारीक काट कर प्रभावित क्षेत्र पर लगाइये और ऊपर से पट्टी बांध लीजिये। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें। ऐसा नियमित तौर पर करने से लाभ मिलेगा।

एप्पल वेनिगर
रूई के टुकडे़ को एप्पल साइडर वेनिगर में डुबोएं और प्रभावित क्षेत्र पर दिन में 5 बार लगाएं। इसे तीन दिनरों तक लगाएं। वैसे तो इसे तब तक लगाना चाहिये जब तक कि दाग बिल्कुल गायब ना हो जाए।

नारियल तेल
यह तेल आपको खुजली से राहत दिलाएगा और त्वचा को मुलायम बनाएगा। आपको रातभर के लिये नारियल तेल को लगाए रखना होगा। ऐसा कई दिनों तक करें।

जोजोबा तेल और लेवेंडर तेल
यह तेल किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाता। इस तेल को बच्चों के लिये खास प्रयोग किया जाता है। एक चम्मच जोजोबा तेल में एक बूंद लेवेंडर तेल की मिलाएं। फिर इसे रूई की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

सरसों
सरसों के दानों को 30 मिनट के लिये पानी में भिगोएं, फिर उसमें मिक्सी में पीस कर मोटा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को खुजली पैदा करने वाली जगह पर लगा लें। आपको जरुर लाभ मिलेगा।

हल्दी
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरी हल्दी बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन को दूर करने में सहायक है। रूई की मदद से ताजी हल्दी का रस शरीर पर लगाएं। इसे दिन में 3 बार लगाइये और राहत पाइये।

सिरका और नमक
एक गाढ़ा पेस्ट नमक और सिरका का बनाइये। इसे सीधे प्रभावित क्षेत्र पर दिन में 5 बार लगाइये। इसे 7 दिनों तक लगाइये, आपको जरुर लाभ मिलेगा।

एलोवेरा
त्वचा के किसी भी रोग को एलोवेरा ठीक कर सकता है। ऐलोवेरा के रस को शरीर पर लगाइये और रातभर उसे ऐसे छोड़ दीजिये। फि उसे सुबह धो लें। जब तक बीमारी ठीक ना हो जाए तब तक इसे लगाएं।

लेमन ग्रास टी
लेमन ग्रास टी एक बेस्ट रेमेडी है जिससे खुजली और संक्रमण दूर होगा। आपको दिन में तीन बार लेमन ग्रास टी पीना होगा। आप चाहें तो प्रयोग किया हुआ टी बैग भी दाद पर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

जैतून की पत्तियां
इसकी पत्ती को दिन में 3 बार चबाना चाहिये। यह अंदर से आपकी बीमारी का खात्मा करेगी। यह शरीर की इम्यूनिटी बढाती है।



Click it and Unblock the Notifications
