Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
चेहरे को गोरा और साफ कर देंगे ये 12 उबटन, अभी ट्राई करें
उबटन एक प्राकृतिक चीज़ है जो हर घर में बनाई जाती है। आपको हल्दी और बेसन वाला उबटन तो पता ही होगा लेकिन आज हम आपके सामने 12 तरह के अलग-अलग उबटन बनाने की विधि ले कर आए हैं।
अगर आपके घर पर कोई त्योहार या उत्सव आने वाला है तो समय आ गया है कि आप उसकी तैयारी अभी से कर लें। चेहरे पर अगर दाग धब्बे या झाइयां हैं तो उसे इन प्राकृतिक उबटनों से दूर कर सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

1. केले का मास्क
यह मास्क चेहरे के तेल को कम करता है और डेड सेल को हटाता है। एक चम्मच मसला हुआ केला, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिये सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

2. मलाई और शहद
यह मास्क त्वचा में नमी भरता है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है। 1 चम्मच मलाई लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें। पहले चेहरे को धो लें और फिर इसका एक कोट लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इस मास्क को रोजाना लगाएं। चेहरे को दो टोन गोरा बनाए मलाई के ये 6 फेस पैक

3. जैतून और बादाम तेल
इस पैक को लगाने से चेहरा मुलायम हो कर चमकदार बन जाएगा। 1 चम्मच जैतून तेल में 5 बूंद बादाम तेल मिक्स करें और चेहरे पर 5 मिनट तक इससे मसाज करें। फिर इसे रातभर चेहरे पर ही रहने दें और सुबह चेहरे को धो लें।

4. नींबू और ग्लीसरीन
दाग धब्बों से मुक्ती पाने के लिये और चेहरे पर ग्लो भरने के लिये यह फेस पैक लगाएं। 1 चम्मच ग्लीसरीन में 5 बूंद नींबू की बूंद डालें और एक कॉटन बॉल से इसे चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे को 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क ड्राई स्किन के लिये काफी अच्छा है। गोरा, कोमल और पिंपल फ्री बनाएं यह ग्लीसरीन फेस मास्क

5. टमाटर और शक्कर
टमाटर की दो स्लाइस लें, उस पर थोड़ी सी शक्कर छिड़के। फिर इसको अपने चेहरे तथा गर्दन पर स्क्रब करना शुरु कर दें। फिर इसे 10 मिनट के लिये चेहरे पर ही लगा रखने दें और फिर चेहरे को धो लें।

6. बेसन, दही और हल्दी
इस मास्क में एंटीऑक्सीडेंट और ब्लीचिंग गुण होते हैं, जिससे स्किन टोन हल्की हो जाती है। 1 चम्मच बेसन में आधा चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। फिर इसे पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा कर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें।

7. एलो वेरा और टी ट्री ऑइल
चेहरे से पिंपल हटाने हों या फिर दाग धब्बे दूर करने हों , तो यह पैक काफी अच्छा रहेगा। थोड़ा सा ताजा एलोवेरा जैल लें, उसमें 7 बूंद टी ट्री ऑइल की मिक्स करें। इससे चेहरे को धीरे धीरे मसाज करें और फिर 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर चेहरे पर बरफ रगड़े और चेहरे को पानी से धो लें। चेहरे से मुंहासे हटाने में दमदार है टी ट्री ऑइल, जानें कैसे करें प्रयोग

8. अंडा और बादाम तेल
इस पैक में प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो कि चेहरे से बारीक धारियों को दूर करते हैं। अंडे को तोड़ कर उसके सफेद हिस्से को निकाल लें, फिर उसमें 5 बूंद बादाम तेल की मिलाएं और फेंट लें। अब इसका पतला सा कोट चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और 30 मिनट के लिये छोड़ दें। जब स्किन सूख जाए तब इसे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

9. शहद
अगर आपके पास समय नहीं है तो आप केवल शहद को ही चेहरे पर लगा सकती हैं। जब यह सूख जाए तब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। चेहरे पर लगाएं शहद और नीम का पेस्ट, फिर देंखे फायदे

10. गाजर, शहद और हल्दी
यह आयुर्वेदिक उबटन चेहरे के पोर्स को कम करता है और चेहरे पर निखार लाता है। गाजर को घिस कर उसमें 2 चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और 30 मिनट के बाद चेहरे को गोलाई में रगड़ कर पानी से धो लें।

11. आलू और दही
इस पैक में विटामिन सी, प्रोटीन और आयरन होता है जो कि सनटैनिंग और काले धब्बे मिटाता है। आलू को मसल लें और उसका पेस्ट बना लें। फिर उसमें 1 चम्मच शहद और दूही मिलाएं। चेहरे को धो कर यह पेस्ट लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इसको हफ्ते में दो बार लगाएं, आपको चेहरा हमेशा साफ बना रहेगा।

12. ओटमील, शहद, दूध और बादाम तेल
इस पैक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गंदगी को बाहर निकालते हैं और चेहरे को गोरा बनाते हैं। 1 चम्मच ओटमील को ग्राइंड कर के पावडर बनाएं, फिर उसमें 1 चम्मच शहद, 6 बूंद बादाम तेल और दूध मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब चेहरे को स्क्रब करें और फिर प्लेन पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
