Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चेहरे को दो टोन गोरा बनाए मलाई के ये 6 फेस पैक
त्वचा पर मलाई लगाने के कई सारे फायदे हो सकते हैं। मलाई को अगर फेस पैक में डाल कर लगाया जाए तो आप बस कुछ ही दिनों में गोरी बन सकती हैं।
दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो कि चेहरे पर लगाने से स्किन की टिशूज़ में जा कर पोर्स को छोटा करने तथा जमी हुई गंदगी को दूर करने में मदद करता है।

इसके साथ ही दूध की मलाई में प्रोटीन खूब पाया जाता है जो कि त्वचा को अंदर से पोषण पहुंचा कर उसमें निखार भरता है। मलाई को चेहरे पर लगाने से बारीक धारियों से मुक्ती मिलेगी और चेहरे से झुर्रियां गायब होंगी।
आज हम आपको ऐसे 6 फेस पैक बनाना सिखाएंगे, जिसमें मलाई का भरपूर प्रयोग कर के आप अपनी त्वचा को दो टोन तक गोरा बना सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में-

शहद + ओटमील + मलाई
सामग्री- 1 चम्मच ओटमील पावडर, ½ चम्मच शहद, 1 चम्मच मलाई
बनाने की विधि- एक कटोरे में इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे को साफ करें और इस पेस्ट को लगा लें। 25 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिये इसे दो बार लगाएं।

मलाई + केसर
सामग्री- 2 से 3 केसर के धागे, 1 चम्मच मलाई
बनाने की विधि- दोंनो चीजों को मिक्स कर के चेहरे पर 10 मिनट के लिये लगाएं। फिर साफ पानी से धो लें। इस मलाई मास्क को रोजाना चेहरे पर लगाएं और स्किन को लाइट बनाएं।

बेसन + हल्दी + मलाई
सामग्री- 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच मलाई और चुटकीभर हल्दी
बनाने की विधि- चुटकी भर हल्दी में बाकी की दोंनो सामग्रियां मिक्स कर लें। चेहरे को गीला करें और पेस्ट लगाएं। फिर 30 मिनट के बाद चेहरे को प्लेन पानी से धो लें।

मलाई + जैतून तेल
सामग्री- 10 बूंद जैतून का तेल और 1 चम्मच मलाई
बनाने की विधि- मलाई में जैतून का तेल मिलाइये और उससे चेहरे की मसाज 5 मिनट तक कीजिये। फिर इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रखिये और फिर चेहरे को धो लीजिये।

चावल का पावडर + मलाई + बादाम तेल
सामग्री- 1 चम्मच चावल का पावडर, 1 चम्मच मलाई और 10 बूंद बादाम तेल
बनाने की विधि- इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने तक इंतजार करें। फिर चेहरे को पानी से हल्का गीला कर के स्क्रब की तरह इस पैक को छुड़ाएं। फिर चेहरे को धो लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं।

मलाई + चंदन पावडर + गुलाब जल + शहद
सामग्री- 1 चम्मच चंदन पावडर, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच मलाई
बनाने की विधि- इन सभी चीजों को मिक्स कर लें और महीन पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। उसके 20 मिनट के बाद चेहरा धो कर पोछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
