Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
मुंहासों के निशान हों या ब्लैकहेड्स, सब दूर करे लहसुन का मास्क
क्या आपको पता है कि कच्ची लहसुन मुंहासों के निशान खतम करने में कितनी काम आती है?
ज्यादातर लोंगो में से कुछ लोंगो को की आदत होती है कि वो चेहरे पर निकले पिपंल को फोड़ देते हैं और चेहरे पर भद्दा निशान बना लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कच्ची लहसुन मुंहासों के निशान खतम करने में कितनी काम आती है?
अगर कच्ची लहसुन को पीस कर मुंहासों पर लगाया जाए तो सूजन तो खतम होगी ही साथ में मुंहासे जल जाएंगे और एक भद्दा निशान छोड़ जाएंगे।

ऐसा इसलिये क्योंकि लहसुन में सल्फर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिये चेहरे पर जब भी लहसुन लगाएं तो उसका असर थोड़ा कम करने के लिये उसके साथ अन्य सामग्रियां भी मिला लें।
आज हम आपको लहसुन के ऐसे फेस मास्क बनाना सिखाएंगे, जिसकी मदद से आप ब्लैकहेड्स, पोर्स की सफाई, स्किन को टाइट और मुंहासों को दूर कर सकती हैं। आइये जाने इसके बारे में -

ब्लैकहेड्स हटाने के लिये :
1 लहसुन की कली पिसी हुई, 1 छोटा चम्मच ओटमील पावडर, 3 बूंद टी ट्री ऑइल और 1 चम्मच शहद ले कर मिलाएं। इस पेस्ट का पतला कोट अपनी नाक पर लगाएं और 5 मिनट तक रुके। फिर इसे स्क्रब करते हुए साफ कर लें और चेहरा धो लें।

पोर को साफ करने के लिये:
एक पके हुए टमाटर में से 1 चम्मच जूस निकाल लें। फिर उसमें 1 पिसी हुई लहसुन और कुछ बूंद बादाम तेल मिलाएं। फिर अपने चेहरे को साफ कर लें और इस पेस्ट को लगाएं। फिर 20 मिनट के बाद चेहरा हल्के गरम पानी से धो लें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं जिससे पोर्स बंद हो जाएं।

एक्ने क्लीजिंग मास्क:
2 लहसुन की कलियां लें और उसका पेस्ट बनाएं। 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच जैतून तेल मिला कर पेस्ट बना लें। फिर चेहरा साफ करें और उस पर यह पेस्ट लगा लें। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें। आखिर में चेहरे पर फेस क्रीम लगा लें।

स्किन को टाइट करने वाला मास्क:
2 कुटी हुई लहसुन की कलियां लें, उसके साथ 1 अंडे का सफेद भाग, 5 बूंद नारियल तेल और 1 चम्मच शहद मिला कर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट का पतला कोट चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक रूके और फिर चेहरा धो लें।

चेहरा साफ करने के लिये मास्क:
3 लहसुन की कलियों को पीस कर पेस्ट बनाएं, फिर उसमें 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
नोट: किसी भी एलर्जिक रिएक्शन से बचने के लिये पैच टेस्ट जरुर कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications