Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मिल्क पावडर से ऐसे बनाएं चेहरे को बेदाग और सुंदर
मिल्क पावडर एक ऐसी चीज है जिसे लोग किचन की कैबिनेट में रखते हैं लेकिन इसका प्रयोग चाय के अलावा चेहरे को दमकाने और बेदाग बनाने के काम भी आती है।
महंगी बाजारू क्रीम पर लाखों रूपए खर्च करने के बाद भी जब आप को वह रिजल्ट नहीं मिलता तो परेशान ना हों। आज हम आपका काम सस्ते में निपटाने के लिये ले कर आए हैं एक ऐसा उपाय जिसके बारे में आपको किसी ने नहीं बताया।
मिल्क पावडर एक ऐसी चीज है जिसे लोग किचन की कैबिनेट में रखते हैं लेकिन इसका प्रयोग चाय के अलावा चेहरे को दमकाने और बेदाग बनाने के काम भी आती है।

जी हां, अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर मिल्क पावडर लाएंगी तो आपके चेहरे का टेक्सचर तो सुधरेगा ही साथ में निखार भी आएगा। आइये जानते हैं मिल्क पावडर का प्रयोग किस तरह से करना होता है।

नींबू के जूस के साथ मिल्क पावडर:
यंग लुक पाने के लिये मिल्क पावडर को ताजे नींबू के रस के साथ मिक्स कर के चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये। 15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लीजिये। इससे आपका चेहरा साफ दिखेगा।

मिल्क पावडर, पपीता और गुलाबजल:
मिल्क पावडर, पपीता और गुलाबजल: 1 चम्मच मिल्क पावडर के साथ 1 चम्मच मसला हुआ पपीते का पेस्ट और 6-7 बूंद गुलाबजल की मिक्स करें। इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक के लिये लगाएं और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

मिल्क पावडर और मुल्तानी मिट्टी:
चेहरे पर तुरंत ग्लो पाने के लिये 1 चम्मच मिल्क पावडर और 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला कर उसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिलाना होगा। फिर इसे पेस्ट को चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

मिल्क पावडर और केसर:
इस पैक को लगाने से आपकी झुर्रियां दूर होंगी। 1 चम्मच मिल्क पावडर और 2 केसर के धागे को 1 चम्मच नींबू के रस के साथ मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक के लिये लगाए रखें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

मिल्क पावडर और शहद:
चेहरे की झाइयां, एक्ने और ब्लैकहेड्स मिटाने के लिये आप इस पेस्ट को गुलाबजल के साथ मिक्स कर के लगा सकती हैं। पेस्ट लगाने के 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

मिल्क पावडर और राइस पावडर:
यह कॉम्बो त्वचा पर आने वाले पिंपल्स को आने से रोकेगा। 1 चम्मच मिल्क पावडर को 1 चम्मच राइस पावडर और 2 चम्मच शहद के साथ मिक्स करें। फिर इस पैक को चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। जब इसे धोने वाली हों तब चेहरे पर हल्का सा पानी लगा कर इसको गोलाई में रगड़ कर छुड़ा दें और साफ पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
