Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खूबसूरत त्वचा और बालों के लिये ऐसे प्रयोग करें Vodka
पार्टी आदि में वोदका खूब पी जाती है लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह शराब आपके बालों तथा त्वचा के लिये कितनी ज्यादा फायदेमंद है। हम इसे पीने के लिये नहीं कह रहे हैं बल्कि हम इसे चेहरे पर लगाने तथा शैंपू की तरह प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
वोदका एक रशियन ड्रिंक है। क्या आपने कभी नोटिस किया है कि रशियन लेडीज़ों के चेहरे हर वक्त चमकते क्यूं रहते हैं? ऐसा इसलिये क्योंकि वे वोदका को एक सौंदर्य सामग्री के रूप में प्रयोग करती हैं।
चेहरे को चमकदार बनाना हो या फिर चाहे मुंहासे हटाने हों, वोदका की बस कुछ की बूंदे अपना असर दिखा सकती हैं। यह बालों को मजबूत बनाता है तथा बालों से रूसी का भी सफाया करता है। तो चलिये जानते हैं वोदका किस प्रकार से चेहरे तथा बालों के लिये अच्छी मानी जाती है।

चेहरे पर चमक भरे
चेहरे पर चमक भरनी हो तो आप थोड़े से वोदका को कॉटन बॉल में लगा कर चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे मुर्झाया हुआ चेहरा बिल्कुल खिल उठेगा और चेहरे पर चमक आ जाएगी।

स्किन को टोन करे
इसे चेहरे पर लगाने से स्किन के खुले पोर्स बंद हो कर टाइट हो जाते हैं, जिस्से स्किन स्मूथ दिखने लगती है।

झुर्रियां मिटाए
वोदका में स्टार्च होता है जो लटकती हुई त्वचा को टाइट बनाने में मदद करता है। इसके नियमित प्रयोग से बारीक धारियां गायब हो जाती हैं।

एक्ने और मुंहासों से छुट्टी
वोदका में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिये मुंहासों पर वोदका लगाने से मुंहासे जल्द ही सूख जाते हैं।

बालों और त्वचा को साफ करे
इसमें त्वचा तथा बालों से गंदगी साफ करने की क्षमता होती है। इसे लगाने से त्वचा और बाल सुंदर और स्वस्थ बनते हैं।

बाल बनें मुलायम
अपने शैंपू में थोड़ा सा वोदका मिला कर लगाने से बाल मुलायम बनते हैं तथा उनमें नमी आती है। साथ ही रूखे-सूखे बाल ठीक हो जाते हैं।

रूसी से मुक्ती
वोदका में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो फंगस और बैक्टीरिया का खात्मा करता है। यही बैक्टीरिया सिर में रूसी का कारण बनते हैं। इसके लिये आपको अपने शैंपू में कुछ बूंद वोदका की मिलानी होंगी और फिर उससे सिर धोना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
