Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
दानों को दूर करने के लिए ग्रीन टी युक्त 7 घरेलू पैक
अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग बेहद सुंदर और गोरे होते हैं लेकिन उनके चेहरे पर पड़ने वाले दाने उनकी सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। स्पॉटलेस स्किन होना बहुत मुश्किल है, आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में किसी को समय नहीं मिलता है कि वो ज्यादा से ज्यादा समय अपने चेहरे को दे पाएं।
ऐसे में उसे कॉस्मेटिक इस्तेमाल करना काफी आसान लगता है और बस इसी जगह, मात खा जाते हैं। त्वचा पर कॉस्मेटिक का प्रभाव लम्बे समय के लिए बहुत अच्छा नहीं रहता है, इसलिए बेहतर विकल्प होता है कि घरेलू उपायों को अपनाया जाएं। ताकि आपकी त्वचा हमेशा सुंदर, यंग और दमकदार रहें और आप हमेशा कॉन्फीडेंट फील करें।
कई बार लड़कियां, दागयुक्त स्किन होने के कारण काफी शर्मिंदा महसूस करती हैं और ज्यादा मात्रा में कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको भी ऐसी ही कोई समस्या है तो बोल्डस्काई का यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हुए चेहरे की त्वचा को दानोंरहित करने के तरीके बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि ग्रीन टी में क्या मिलाकर अच्छा होममेड पैक बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ग्रीन टी से तैयार होने वाले घरेलू उपाय पैक:

उपाय 1: सामग्री - ग्रीन टी और नींबू
ग्रीन टी और नींबू को मिलाकर तैयार लेप से चेहरे पर दाने बनाने वाले कीटाणु मर जाते हैं। यह लेप पूरी तरह से एंटी-बैक्टीरियल होता है।
बनाने की प्रक्रिया - एक कटोरी में थोड़ा पानी लें, उसमें ग्रीन टी डालें और एक चम्चम नींबू का रस मिला दें। रूई के फोहे से इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं और रात पर लगा रहने दें। सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

उपाय 2: सामग्री - ग्रीन टी और टी ट्री ऑयल
इस सामग्री से तैयार लेप से चेहरा दमकदार हो जाता है और स्किन के कलर में एक समानता आ जाती है। साथ ही चेहरे के छिद्र भी बढ़ते नहीं हैं। इस मिश्रण के इस्तेमाल से काफी हद तक सेबम का उत्पादन रूक जाता है।
प्रक्रिया : ग्रीन टी की पत्तियों को कुचल लें और उसे पूरी तरह से पाउडर बना लें। इसमें कुछ बूंद टी ट्री ऑयल की मिला लें और अच्छे से मिश्रण बना लें। इस लेप को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। धुलने के लिए हल्के माइल्ड सोप का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

उपाय 3: सामग्री - ग्रीन टी और अंडे का सफेद हिस्सा
इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने से त्वचा को पूरा पोषण मिलता है और उसमें दाने व कील-मुहांसे नहीं होते हैं। अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन, त्वचा को मुलायम बनाता है।
प्रक्रिया - एक कटोरे में ग्रीन टी को पानी में मिलाएं और इसमें अंडे को फोड़ लें। अच्छे से मिला लें और मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

उपाय 4 : सामग्री: ग्रीन टी और दही।
ग्रीन टी और दही का कॉम्बीनेशन त्वचा के लिए बेहद लाभप्रद होता है। इसे लगाने से चेहरे पर बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं होता है। दही से त्वचा बेहद मुलायम हो जाती है।
प्रक्रिया - एक कप में ग्रीन टी को उबाल लें और इसमें दही मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट के छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

उपाय 5: सामग्री: ग्रीन टी और गुलाब जल
स्किन टोनर के रूप में यह मिश्रण कमाल का काम करता है। इसे लगाने से त्वचा पर दाग-धब्बे नहीं रहते हैं।
प्रक्रिया- एक कटोरी में गुलाबजल को गर्म कर लें और इसमें ग्रीन टी का पैक घोल लें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। बाद में इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

उपाय 6 : सामग्री - ग्रीन टी, सेब का सिरका
यह मिश्रण, एंटी-ऑक्सीडेंट का खजाना होता है जो त्वचा को काफी स्वस्थ बना देता है। इसे लगाने से त्वचा पर दाने नहीं होते हैं।
प्रक्रिया - दो चम्मच एप्पल सीडर यानि सेब का सिरका लें और उसमें ग्रीन टी का पाउडर बनाकर मिला लें। इसे अच्छे से मिलाने के बाद चेहरे पर लगाने की बजाय पी लें तो ज्यादा बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

उपाय 7: सामग्री: ग्रीन टी, लौंग और लहसुन
लहसुन में गज़ब की प्रतिरोधक क्षमता होती है जो त्वचा को कीटाणुमुक्त बनाती है। इसे लगाने से त्वचा पर दाने नहीं होते है वो मुलायम भी हो जाती है। त्वचा की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी यह लेप मजबूत बनाता है।
प्रक्रिया - तीन लौंग लें और उसे लहसून के साथ पीस लें। इस जूस में हॉट ग्रीन टी को मिलाएं और इसे नियमित रूप से पिएं। इससे लाभकारी प्रभाव कुछ ही दिनों में आपको दिखाई दे जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
