Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन कारणों को पढ़ने के बाद आप कभी नहीं फोड़ेंगी अपना पिंपल
आप सुबह बिलकुल फ्रेश मूड से उठती हैं और ब्रश करने के लिए जैसे ही मिरर के सामने खड़ी होती हैं आपको अपने चेहरे पर एक मुँहासा दिखाई देता है और सारे फ्रेशनेस दो मिनट में चिंता बन जाती है।
आपको दर्द भी होने लगता है और सारा ध्यान सिर्फ और सिर्फ उसी मुँहासे पर बना रहता है। कई बार तो दिल मानता नहीं और हम फोड़ भी देते हैं।
लेकिन मुँहासा फोड़ना या दबाना अच्छी बात नहीं है। इससे चेहरे को नुकसान पहुँचता है और आपको बाद में एहसास होता है कि ऐसा नहीं करना चाहिए था।
मुँहासा निकलने पर घरेलू उपाय अपनाएं, सब्र रखें। मुँहासा ठीक होने में समय लग सकता है लेकिन अगर आपने इससे छेड़छाड़ नहीं की तो ये ठीक होने के बाद चेहरे पर पता भी नहीं चलता है। पर अगर आपने धोखे से भी इसे फोड़ या दबा दिया तो आपको ये 7 प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ेगी:

1. दाग पड़ जाना:
अगर आप चेहरे पर पड़ने वाले मुँहासे को फोड़ देते हैं तो वहां दाग पड़ ही जाता है जोकि चेहरे पर बहुत भद्दा लगता है।

2. इंफेक्शन हो जाना:
मुँहासे में भरी हुई गंदगी निकलने लगती है और उतनी जगह पर संक्रमण हो जाता है। इसे प्राकृतिक रूप से सूखने दें।

3. सूज जाना:
मुँहासे को फोड़ने पर उस जगह जलन होती है और कई बार मोटा सा सूज भी जाता है। इसलिए बेहतर विकल्प है कि चंदन आदि का लेप लगाकर छोड़ दें। मुल्तानी मिट्टी भी सही उपाय है।

4. पपड़ी जमना:
जब आप मुँहासे को फोड़ते हैं तो वहां से खून निकलने लगता है क्योंकि वह कच्चा ही होता है ऐसे में त्वचा पर खूनी पपड़ी जम जाती है और आपका चेहरा भद्दा हो जाता है।

5. सही होने में ज्यादा समय लगना:
मुँहासे को फोड़ देने पर उसे सही होने में ज्यादा वक्त लगता है क्योंकि वो अंदर से घायल हो जाता है और अंदर से भरने में ही उसे लम्बा वक्त लगता है।

6. और ज्यादा मुँहासें होना:
अगर आप एक मुँहासा फोड़ती हैं तो उससे निकलने वाला पानी और पस आसपास की त्वचा पर लग जाता है और संक्रमण के कारण वहां भी मुँहासे बन जाते हैं। ऐसे में एक भी मुँहासा छेड़े नहीं।

त्वचा में चकत्ते होना:
मुँहासा फोड़ने पर वहां की त्वचा काली हो जाती है, जो देखने से साफ पता चलती है। इस प्रकार, चेहरे पर चकत्ते नज़र आने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
