Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
गर्मी के मौसम के लिए ठंडे घरेलू फेसपैक
गर्मी का मौसम आ गया है, तो चेहरे पर भद्दी दिखने वाली फुंसियों के लिए तैयार हो जाएँ। शरीर में गर्मी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें, शरीर को ठंडा रखने के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें तथा त्वचा की उचित तरीके से देखभाल करने के लिए इसे स्वच्छ और दाग धब्बों से रहित रखें।
गर्मियों के मौसम में त्वचा रुखी हो जाती है, त्वचा की नमी खो जाती है तथा त्वचा पर उम्र के निशान भी दिखने लगते हैं। इन समस्याओं को रोकने के लिए अच्छा होगा कि त्वचा की देखभाल के लिए आप होम मेड फेस पैक का उपयोग करें। घर में पाए जाने पदार्थ जैसे तरबूज़, नीबू, शहद और दही त्वचा को आराम पहुंचाते हैं।
ये घटक आपके रोम छिद्रों में गहराई तक जाते हैं तथा त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। ये घटक तापमान बढ़ने के कारण त्वचा को होने वाली समस्याओं जैसे झुर्रियों, मुंहासे तथा अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।
तो आज कोल्ड क्रीम लगाने के बजाय अपने लिए कुछ समय निकालें तथा अपने चेहरे पर ये फेस मास्क लगायें। ये घटक आपकी त्वचा को चमकदार बनाते हैं, त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं तथा त्वचा को पसीने से तर दिखने से भी रोकते हैं। यहाँ गर्मियों के मौसम में गर्मी से बचने के लिए 7 ठंडे फेस पैक बताए जा रहे हैं। आइए देखें:

मैंगो फेस पैक
गर्मी के मौसम में मिलाने वाले इस फल का आप बखूबी उपयोग कर सकते हैं। एक कटोरे में आम का ताज़ा गूदा लें। इसमें एक चम्मच कोल्ड क्रीम और एक चम्मच ठंडा दूध मिलाएं। इस सभी को अच्छे से फेंटकर एक गाढ़ा पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और सूखने दें। फिर इसे धो डालें। मैंगो फेस पैक गर्मियों के मौसम में त्वचा को मॉस्चराइज़ करता है (त्वचा को नमी प्रदान करता है)।

तरबूज से बना फेस पैक
एक कटोरे में आधा कप तरबूजे का गूदा लें। इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। इन दोनों को अच्छे से मिलकर इस फेस पैक को चेहरे पर लगायें। जब यह पैक सूख जाए तो इसे ठन्डे पानी से धो डालें। इस फेस पैक से गर्मियों में आपकी त्वचा मुंहासों से मुक्त रहेगी।

लेमन फेस पैक
यदि गर्मियों में आपकी त्वचा की टैनिंग (धूप से त्वचा का झुलसना) हो जाती है तो एक कटोरे में दो चम्मच नीबू के रस तथा एक चम्मच शहद मिलाएं। इस फेस पैक को त्वचा पर लगायें तथा टैनिंग को दूर करें।

कीवी फेस पैक
एक कटोरे में आधा कप कीवी का जूस, दो टेबलस्पून बादाम का दूध और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस सभी को मिलाकर एक फेस पैक बनायें तथा सूखी त्वचा पर लगायें। इस फेस पैक का उपयोग संवेदनशील त्वचा पर किया जा सकता है जो रोमछिद्रों की गहराई में जाकर सफ़ाई करता है।

दही से बना फेस पैक
जब त्वचा पर दही का उपयोग किया जाता है तो यह त्वचा की रंगत को निखारता है। गर्मियों में सप्ताह में दो बार अपने चेहरे और गर्दन पर ठंडा दही लगायें। दही आपकी त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है तथा तुरंत ही आपकी त्वचा पर चमक आ जाती है।

खीरे का फेस पैक
एक खीरे का गाढ़ा जूस बनायें तथा उसमें तीन टेबलस्पून शक्कर और एक चम्मच दही मिलाएं। जब यह पैक तैयार हो जाये तो चेहरे पर इससे मसाज करें तथा इसे सूखने दें। 15 मिनिट बाद इस फेस पैक को खींचकर निकालें तथा चेहरे को ठंडे दूध से धो डालें। गर्मियों में रुखी त्वचा के लिए यह मास्क बहुत उपयोगी होता है।

अनानास फेस पैक
पाइनेपल के गूदे का रस बनायें। चेहरे को इस रस से धोएं तथा इसे सूखने दें। 10 मिनिट बाद अपने चेहरे को गुलाब जल से धोएं तथा हलके हाथों से पोंछ लें। इसके 15 मिनिट बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें। गर्मियों के मौसम में इस फेस पैक का उपयोग करने से आप तुरंत ही तरोताजा महसूस करने लगेंगे



Click it and Unblock the Notifications
