Latest Updates
-
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
जानिये किन कारणों से नहीं शेयर करना चाहिये अपना लिप बाम
मैं अपना लिपस्टिक भूल गयी हूँ। क्या मैं तुम्हारा ले सकती हूँ? लिपस्टिक का यह रंग मेरे ऊपर अच्छा नहीं लग रहा, मुझे तुम्हारा लिपस्टिक दे दो।
इस प्रकार से अपना लिपस्टिक सबके साथ शेयर करना बंद करें। और निश्चित रूप से किसी अजनबी के साथ क्योंकि आप नहीं जानते कि उसके होंठ कैसे हैं। यहाँ लिपस्टिक शेयर न करने के पीछे कुछ विलक्षण कारण बताए गए हैं।
लिप बाम के उपयोग के दो ही तरीके हैं – या तो व्यक्ति सीधे इसे अपने होंठों पर रगड़े या अपने बैक्टीरिया युक्त हाथों की उँगलियों में लेकर इसे लगाए। दोनों ही तरीके ख़राब हैं। आप यह जानकर चौंक जायेंगे कि होंठों से संबंधित उत्पादों को शेयर करने से वास्तव में क्या होता है? आइए जानें -

बैक्टीरिया एक जगह से दूसरी जगह जाना पसंद करते हैं
यह एक महत्वपूर्ण कारण है जिसके कारण आपको अपना लिप बाम किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। आपके होंठों की सतह के नीचे विशाल रक्त वाहिकाएं होती हैं। आप इस पतली झिल्ली पर जो कुछ भी लगाते हैं वह अपने आप ही रक्त के माध्यम से आपके शरीर में चला जाता है जिसमें बैक्टीरिया भी शामिल हैं।

वायरस कई सप्ताह तक जीवित रहते हैं
भले ही आपकी सहेली ने कई दिनों पहले आपके लिपस्टिक का उपयोग किए हो, परन्तु इस बात का ध्यान रखें कि वायरस लिपस्टिक पर चिपक जाते हैं तथा कई सप्ताह तक जीवित रहते हैं। तो यदि दुर्भाग्य से जिस व्यक्ति ने पहले इसका उपयोग किया है उसे यदि थोडा बहुत भी ज़ुकाम हो तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि यह वायरस आप को भी प्रभावित कर दे।

हर्पीस की चेतावनी
लिप बाम शेयर न करने का यह एक दूसरा घातक कारण है। यदि वह व्यक्ति जिसने आपके लिप बाम का उपयोग किया है और उसके होंठों की त्वचा यदि कहीं से कटी हुई हैं या उसके होंठ फटे हुए हैं या उसके मुंह में छाले हुए हैं या उसके होंठों पर हर्पीस के वायरस हों तो इस बात की पूरी संभावना है कि आप भी इन सब से ग्रसित हो जाएँ। लिपस्टिक की ऊपरी सतह को पोंछकर फी उसका उपयोग करना काफी नहीं होता। उसे फेंक दें तथा यदि आप ऐसा नहीं कर सकती तो लिपस्टिक के ऊपरी भाग को काट डालें।

मेकअप आर्टिस्ट को उनके लिपस्टिक का उपयोग न करने दें
यदि आप दुल्हन बनने वाली हैं और शादी के दिन अच्छा मेकअप करना चाहती हैं तो आपके लिए एक छोटी सी सलाह है। मेकअप आर्टिस्ट द्वारा लाये गए लिपस्टिक का उपयोग कभी न करें। इस बात की पूरी संभावना है कि आपके पहले 10 लोगों ने इसका उपयोग किया हो। इसका सही तरीका यह है कि लिप कलर लगाने के लिए एक साफ़ लिप ब्रश या रुई के टुकड़े का उपयोग करें। यदि आप ब्यूटी पार्लर जाती हैं तो भी लिपस्टिक के लिए यही नियम लागू होता है। तो अब आप समझ गए कि लिपस्टिक शेयर करना क्यों गलत है?

हाथों में भी रोगाणु पनप सकते हैं
लोग सोचते हैं कि उंगलियाँ साफ़ होती हैं तथा लिप बाम शेयर करने का यह एक सुरक्षित तरीका है। वास्तव में ऐसा नहीं है। यदि आपके होंठों पर 40% बैक्टीरिया हैं तो आपके हाथों में 80% बैक्टीरिया होते हैं। इसका कोई सुरक्षित तरीका नहीं है। सबसे अच्छा होगा आप अपने लिप प्रोडक्ट्स को अपने उपयोग तक ही सीमित रखें। तो आवश्यकता पड़ने पर घमंडी बन जाए, न कहें।

होंठों से संबंधित तथ्य
यदि लिप बाम शेयर न करने के ऊपर बताए गये कारण आपको समझ में नहीं आए हैं तो आपको कोई नहीं समझा सकता। होंठो के उत्पादों के बारे में हम आपको और अधिक जानकारी देते हैं। होंठों के उत्पाद आपके होंठों को नमी प्रदान नहीं करते। ये होंठों की नमी को बचाकर रखते हैं ताकि ये फटे नहीं। लिपस्टिक में उपयोग लाई जाने वाली खुशबु कृत्रिम होती है जो आपके होंठों की ऊपरी परत को निकाल देती है जिसके कारण होंठों की ऊपरी सतह खुल जाती है। लिपस्टिक बनाने में कपूर का उपयोग किया जाता है बच्चों के लिए विषाक्त हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications