Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गाजर का फेस पैक लगाएं और पाएं साफ गोरी त्वचा
गाजर एक स्वास्थ्य वर्धक सब्जी मानी जाती है, जो आपके चेहरे की कई समस्याओं को पल भर में दूर कर सकता है। गाजर में काफी सारा विटामिन और मिनरल पाया जाता है जो कि त्वचा को मेंटेन करने के लिये काफी होता है।
अगर आपकी त्वचा हमेशा मुर्झाई सी लगती है और आप दुनिया भर की क्रीम और लोशन लगा लगा कर थक चुकी हैं तो, अब गाजर का फेस पैक लगा कर देखिये। गाजर में विटामिन सी, ए और ई पाया जाता है जो कि आपकी त्वचा से एजिंग के सारे लक्षणों को मिटा देगें और चेहरे पर ब्लड फ्लो कर के चेहरे में चमक भरेंगे।
READ: त्वचा भी चमकाए और बालों को भी बढाए गाजर का जूस
कैरट मास्क को हफ्ते में दो बार लगाने पर चेहरे से डार्क स्पॉट, झाइयां, झुर्रियां आदि हट जाती हैं। आज ही आर्टिकल में हम आपको बताएगें कि चेहरे की अलग अलग प्रकार की समस्याओं को मिटाने के लिये आप किस प्रकार से गाजर का फेस मास्क बना सकते हैं।

गोरी त्वचा के लिये
15 दिनों में गोरी त्वचा पाने के लिये गाजर फेस मास्क लगाएं। इसे बनाने के लिये 1 चम्मच घिसी गाजर, 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच रोज वॉटर, 1 चम्मच खीरे का पेस्ट मिला कर त्वचा पर लगाएं। इसे 15 मिनट छोड़ दें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

झुर्रियां मिटाने के लिये
घिसा गाजर, 1 चम्मच दूध, 1 चम्मच चावल का आटा, चुटकीभर हल्दी और 1 छोटा चम्मच शहद मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक के लिये लगाए रखें। ऐसा हर एक दिन छोड़ कर करें जिससे जल्दी फायदा हो।

पिगमेंट और खुरदुरी त्वचा को हटाने के लिये
1 चम्मच घिसी गाजर में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

चमकदार त्वचा पाने के लिये
1 चम्मच घिसी गाजर को 1 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच घिसे सेब के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगा कर सूखने के बाद हल्के हाथों से मसल कर छुड़ा लें। इसे चहरे पर 10 मिनट ही रखें।

चेहरे की सूजन कम करने के लिये
हमारे चेहरे पर अक्सर सुबह के समय सूजन आ जाती है। इसको कम करने के लिये सुबह ही यह फेस पैक लगाएं। इसके लिये 1 चम्मच घिसा गाजर, 1 चम्मच घिसा चुकंदर, 1 चम्मच आलू और 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिये लगाएं और फिर पानी से धो लें।

ऑइली स्किन के लिये
1 चम्मच गाजर के जूस में 1 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं और उसमें रूई डुबो कर चेहरे को साफ करें। यह काम सुबह और शाम को करें। फिर चेहरे को 10 मिनट के बाद धो लें।

ड्राई स्किन के लिये
1 चम्मच घिसी गाजर में 1 चम्मच मलाई और अंडे का सफेद भाग मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम बन जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
