Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
चेहरे से सन टैन हटाने के लिये घर पर बनाएं फेस मास्क
आज हम आपको कुछ ऐसे सन टैन हटाने वाले फेस मास्क के बार में बताने जा रहें है जिसे आप धूप में निकलने के 15 मिनट पहले लगा सकती हैं या चाहे तो रात में सोने से पहले लगा सकती हैं। इन्हें आप आराम से घर पर ही बना सकती हैं।
इन फेस मास्क को बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल, बेसन, टमाटर, दही, नींबू का रस, खीरे का रस और गुलाब जल चाहये। इन सब से आप आसानी से सन टैन हटा सकती हैं। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही फेस मास्क के बारे में।

बेसन के फेस मास्क के लिए चाहिए
- बेसन - 2 बड़े चम्मच
- एलोवेरा जेल - 1 बड़ा चम्मच
- दही - 1 बड़ा चम्मच
- कटोरी और चम्मच मिलाने के लिए
विधि
एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच बेसन के साथ 1 चम्मच दही और एलोवेरा जेल मिलाये। इसे अच्छे से मिला लें। इसे चहरे और गर्दन पर लगाये और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद अपने हाथों से रगड़ कर साफ़ करें। इसके बाद ठन्डे पानी से धो दें।

खीरे और नींबू के रस का फेस मास्क
- खीरे का रस - 1 बड़ा चम्मच
- नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
- गुलाब जल - 1 चम्मच
- मिलाने के लिए कटोरा और चम्मच
विधि
एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच खीरे का रस और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं इससे अच्छे से मिलाने के बाद इसमें गुलाब जल मिलाये। इसके बाद अपने हाथों पर इसे लगा कर अपने चहरे पर मसाज करें। इसे तब तक करे जब तक इसे त्वचा सोक ना लें। इसे बाद ठंडे पानी से धो लें। और फिर दो दिन बाद इसे लगाये। आपको फर्क अपने आप पता चल जाएगा।

READ: सन टैनिंग को हटाए ये असरदार स्क्रब
टमाटर और दही का फेस मास्क
- पका हुआ टमाटर - 1
- सादा दही - 1 बड़ा चम्मच
- नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
- मिलाने के लिए एक कटोरी और चम्मच
विधि
एक कटोरी में टमाटर दही और नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे अच्छे से मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। इससे अपने चहरे पर लगाएं। हफ्ते में 2 से 3 बार लगाये जब तक आपको फर्क ना दिख जाये।



Click it and Unblock the Notifications











