Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
थकान मिटाकर तरोताज़ा दिखने के आसान ब्यूटी टिप
हम सब सुबह को थके हुए लग सकते हैं और तब और जबकि हम ठीक से न सोये हों या सोने से पहले सुंदरता और स्वास्थ्य के प्रति सही दिनचर्या न रही हो। प्राकृतिक चमक के लिए हमें ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए और ताज़ा फल और सब्ज़ियाँ खानी चाहिये।
यह चेहरे पर अंदर से निखार लाने के लिए सबसे कारगर प्राकृतिक उपाय है। हालांकि, कई बार कुछ कारणवश हम यह करना भूल जाते हैं। इससे हमारा चेहरा सुस्त और बेजान लगने लगता है। अपनी थकी हुई त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाने के कुछ आसान उपाय हैं।
जाने, पर्ल फेशियल करने के फायदे और घर पर करने की विधि
इन उपायों को काम में लाने के अलावा आपको अपनी सुंदरता का ख्याल, स्वस्थ खाना खाकर और अच्छी दिनचर्या जैसे रात को जल्दी सोना और शराब पीने से बचने से करना चाहिए।
चलिए अब कुछ सुंदरता के नुस्खे की तरफ ध्यान दें जो आपको तरोताज़ा कर देंगी। इस आर्टिकल को पढ़िए और जानिये कि कैसे सुबह को सुन्दर दिखा जाए जब आप थके हुए हों।

एक हल्का ब्लश
आपके थके हुए चेहरे में जान लाने के लिए गाल पर रोसी क्रीम ब्लश लगाएं। इससे आपकी थकी हुई आँखों पर से ध्यान हट जाएगा।

बरौनी को मोड़ लें
यह तरोताज़ा और चमकदार दिखने का सबसे कारगर उपाय है। यह आपकी आँखों को खोल देगा और आपको जगा देगा और तरोताज़ा कर देगा। बरौनी को मोड़ने के बाद मस्कारा लगा लें।

आँखों के नीचे कंसीलर लगा लें
कभी भी पूरे चेहरे पर कंसीलर न लगाएं, सिर्फ थोड़ा सा आँखों के नीचे लगाएं ताकि आप जगे और तरोताज़ा लगें। इससे आँखों के नीचे की त्वचा बराबर हो जायेगी और आपकी आँखें बड़ी, फ्रेश और आप जगी हुई लगेंगी।

चेहरे को एक्सफोलिएट करें
चेहरे को ठन्डे पानी से धोएं और उसके बाद उसे स्क्रब करें। आप ओट्स को स्क्रबर की तरह इस्तमाल कर सकती हैं। इससे डेड सेल हट जाते हैं और आपकी त्वचा गोरी हो जाती है।

आँखों के नीचे बर्फ
कुछ बर्फ के टुकड़े लें और आँखों को बंद कर उसे उनपर 5 मिनट तक रखें। इससे आपके थके हुए आँखों की सूजन में कमी आएगी। आप बर्फ को चेहरे पर घिस सकते हैं जिससे चेहरे की सूजन में कमी आएगी।

आँखों की क्रीम को फ्रिज में डालें
आखों की क्रीम को फ्रिज में डालें और सुबह को इसी क्रीम को आँखों के नीचे लगाएं। इससे आँखों के नीचे की त्वचा कसेगी और सूजन भी कम होगा।

आँखों का मसाज करें
आँखों के नीचे और ऊपर क्रीम लगाते हुए त्वचा का मसाज करें। इससे खून का प्रवाह इस क्षेत्र में बढ़ेगा और आँखों का सूजन कम होगा। यह जगा हुआ और तरोताज़ा दिखने का सही उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications
