Latest Updates
-
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व
जलने पर इन 11 घरेलू उपचारों से मिलेगा झट से आराम
भारतीय घरों में अक्सर महिलाएं ही किचन में खाना पकाती हैं। ऐसे में कई बार खाते बनाते वक्त कढ़ाई का तेल छिटक कर उनके हाथों में लग जाता है या फिर गर्म कुकर गलती से छू जाता है। ऐसे में हाथों पर जलने के निशान काफी ज्यादा पड़ जाते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक उपचार बताएंगें, जिसको आप जलने पर तुरंत ही त्वचा पर लगा सकती हैं। लेकिन उससे पहले ये जान लें कि जब भी त्वचा जले तब तुरंत ही उसे ठंडे पानी से धोएं। इसे बाद पानी में एक कॉटन का कपड़ा भिगो कर उसे निचोड कर जले हुए स्थान पर लपेटें। इससे जलने से पड़ने वाला निशान नहीं रहेगा।
एक बार जब त्वचा में जलन कम हो जाए तब आप नीचे दिये हुए इन घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकती हैं।

टमाटर का जूस
टमाटर में प्राकृतिक ब्लीचिंग वाले गुण होते हैं जो डेड स्किन को निकाल कर साफ त्वचा को ऊपर लाते हैं। जले हुए स्थान पर टमाटर का जूस लगाइये और 15 मिनट तक रख कर उसे धो लीजिये। इसे दिन में दो बार लगाइये, फायदा मिलेगा।

बादाम तेल
विटामिन ई से भरे बादाम तेल को प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। इसे रोज रात में सोने से पहले लगाएं।

दही
1 चम्मच दही को चुटकीभर हल्दी के साथ मिक्स करें। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगा कर 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। इसे रोजाना 2 बार लगाएं और जले हुए निशान से मुक्ती पाएं।

टी बैग
गीले टी बैग को फ्रिज में रख दें और उसे जली त्वचा पर लगाएं। इसे उसी स्थान पर कुछ देर रहने दें और जब वह गरम हो जाए तब हटा लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।

नारियल तेल
दिन में कई बार अपने निशान पर नारियल का तेल लगाएं, इससे भी निशान चला जाता है। हफ्ते भर में आपको अपनी पुरानी त्वचा वापस मिल जाएगी।

आलू
आलू की कुछ स्लाइस काटें और उसे जली त्वचा पर मलें। इस विधि को दिन में दो बार करें।

दूध
दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो कि जले स्थान को तुरंत ही ठीक करता है। ठंडे दूध में कॉटन बॉल डाल कर प्रभावित जगह पर लगाएं। 5 मिनट के बाद धो लें। ऐसा दिन में तीन बार करें।

एलो वेरा
जले हुए स्थान पर एलोवेरा लगाने से ठंडक पहुंचती है और दाग भी हल्का पड़ता है। एलोवेरा को सीधे जली हुई त्वचा पर लगाएं। फिर इसे सूखने दें और बाद में इसे धो लें। इस वि धि को दिन में तीन बार करें।

प्याज
प्याज को घिस लीजिये और उसके रस को रूई से जले हुए स्थान पर लगा लीजिये। इससे त्वचा जल्दी ही ठीक हो जाएगी। ऐसा दिन में दो बार करें ।

शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि त्वचा को तुरंत ठीक करता है। जले हुए स्थान पर शहद मलें और 15 मिनट के बाद उसे ठंडे पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा से इंफेक्शन दूर होता है तथा डेड स्किन हट कर साफ त्वचा सामने आ जाती है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बनाएं और जले स्थान पर लगाएं। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications