Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो महंगी पड़ सकती हैं ये गल्तियां
ऑयली चेहरा वालों को बहुत ही सावधानी की आवश्यकता पड़ती है। उनका चेहरा हमेशा तेल से भरा रहता है और उस पर ब्लैकहेड्स और मुंहासे होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं।
जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है वे जान बूझ कर अपने चेहरे को बार बार धोते हैं, जो कि गलत है। कई लोग तो चेहरे पर क्रीम, टोनर और मॉइस्चराइजर का प्रयोग भी बंद कर देते हैं।
उन्हें लगता है कि अगर उनका चेहरा पहले से ही इतना ऑयली है तो उन्हें क्रीम और मॉइस्चराइजर की क्या जरुरत है। मगर दोस्तों क्या आप जानते हैं कि ऑइली त्वचा को भी अन्य टाइप की त्वचा की ही तरह अत्यधिक केयर की आवश्यकता होती है। आइये जानते हैं कि आप क्या गल्तियां कर रही हैं, जो आपको नहीं करनी चाहिये।

चेहरा बार-बार धोना
चेहरे को बार बार धोने से त्वचा का प्राकृतिक तेल निकल जाता है। ये तेल आपकी त्वचा का पीएच बैलेंस करने में मदद करते हैं और चेहरे को ड्राई होने से बचाते हैं।

मुंहासों का बार-बार उपचार करना
ऑइली स्किन वाले मुंहासों के लिये क्रीम का बहुत ज्यादा प्रयोग करते हैं, जिसमें सैलिसिलिक एसिड होता है। ये क्रीम वैसे तो अच्छी होती है मगर बार बार का प्रयोग त्वचा को रूखा और पपड़ी दार बना देगा।

मॉइस्चराइजर ना प्रयोग करना
लोगों को लगता है कि ऑइली स्किन का मतलब है कि त्वचा अंदर से हाइड्रेट है। मगर ऐसा नहीं है। आप को जैल या वॉटर बेस वाला मॉइस्चराइजर का प्रयोग करना चाहिये और ना कि ऑइल बेस मॉइस्चराइजर।
गलत प्रोडक्ट का प्रयोग करना
पिंपल के लिये तरह तरह के प्रोडक्ट का यूज़ करने से बचें। इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। अगर हो सके तो साधारण प्रोडक्ट का प्रयोग करें।

टोनर का प्रयोग बंद कर देना
चेहरे को धोने के बाद टोनर लगाना बेहद जरुरी है। टोनर लगाने से चेहरे पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स निकलने के चांस भी कम हो जाते हैं।

मुंहासे फोड़ना
कभी भी मुंहासों को ना फोड़ें क्योंकि इससे एक गंदा निशान चेहरे पर हमेशा के लिये पड़ जाएगा। मुंहासे को ना छुएं क्योंकि यह अपने आप ही कम हो जाएगा।

चेहरे को गरम पानी से धोना
गरम पानी पोर्स को खोल देता है, जिससे गंदगी पोर्स में समा जाती है। इसलिये हमेशा चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिये। इससे स्किन भी टाइट रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
