Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
टमाटर और नींबू करेंगे डार्क सर्कल का खात्मा
आंखों के नीचे होने वाले काले धब्बे या डार्क सर्कल, चेहरे की सारी सुंदरता को बेकार कर देते हैं। ये साफ दिखाते हैं कि व्यक्ति परेशान है, उसका खान-पान उचित नहीं है और वह अधिक तनाव में अपना जीवन व्यतीत कर रहा है।
डॉक्टर भी आंखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल को अच्छा संकेत नहीं मानते हैं उन्हें लगता है कि ये होना ही व्यक्ति के शरीर में होने वाले नकारात्मक बदलावों को दर्शाता है। डार्क सर्कल हटाने के लिए इन दिनों भयानक मार्केट तैयार हो चुका है लेकिन सबसे अच्छे उपाय, घरेलू उपाय ही होते हैं जिनके दुष्परिणाम नगण्य होते हैं।
नींबू और टमाटर से तैयार लेप या मिश्रण, डार्क सर्कल को दूर करने में अब तक कारगर घरेलू उपायों में से नम्बर एक पर हैं। आइए जानते हैं किस प्रकार इन्हें तैयार किया जा सकता है:

सामग्री: टमाटर प्यूरी, नींबू जूस, आटा।
बनाने की विधि: एक कटोरे में एक चम्मच नींबू के जूस को लें और इसमें इतनी ही मात्रा में टमाटर के रस को मिला लें । इसके बाद आधे से कम चम्मच आटे को मिलाएं और अच्छे से फेंटकर एक लेप तैयार कर लें, जो कि गाढ़ा हो।
किस प्रकार लगाएं: इस लेप को आंखों के नीचे काले हिस्से पर लगाएं और छोड़ दें। लेप को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें। अगर आंखों में कोई दिक्कत हो, तो आंख के डॉक्टर को ही दिखाएं, बजाय इस तरह के लेप लगाने के।
कब हटाएं: लेप को 15 से 20 मिनट तक यूं ही लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
कब-कब लगाएं: एक सप्ताह में कम से कम तीन बाद इस लेप को लगाने से दो सप्ताह में आराम मिल जाती है। लेप को कभी स्टोर करके न रखें। जब भी लगाना हो, ताजा ही बनाएं।
इसके अलावा, आंखों के नीेचे के काले घेरे को समाप्त करने के लिए पर्याप्त नींद लें, तनावमुक्त रहें और खूब सारा पानी पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
