Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दाग-धब्बे और मुंहासों से मुक्ती दिलाए दही फेस पैक
हम सभी जानते हैं रोजाना दही खाने से हमारा पेट दुरुस्त रहता है। पर क्या आप जानती हैं कि दही हमारी त्वचा के लिये भी काफी लाभकारी है? पुराने जमाने से ही दही का प्रयोग सुंदरता निखारने के लिये किया आता जा रहा है। दही में प्रोटीन, विटामिन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो कि सेहत और सुंदरता दोनों के लिये ही अच्छी है।
दही को चेहरे पर लगाने से चेहरा स्मूथ हो जाता है और उसमें नमी आ जाती है। इसके साथ ही त्वचा से झुर्रियां मिटने लगती है और उम्र घटने लगती है। अगर आपके चेहरे पर सन टैनिंग हो गई है तो दही लगाने से त्वचा का रंग साफ हो जाएगा और त्वचा ग्लो करने लगेगी।
दही फेस पैक से चेहरा बनाएं चमकदार और स्वस्थ
आज के इस आर्टिकल में हम दही के प्रयोग से आपको कुछ आसानी से लगाए जाने वाले फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जिनका आप घर बैठे फायदा उठा सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

ओटमील, शहद और दही
इन तीनों को मिला कर स्क्रब तैयार करें। इन सभी सामग्रियों को एक समान मात्रा में लें। इन्हें चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें। फिर चेहरे को पानी से धो कर पोछ लें।

शहद और दही
यह फेस मास्क चेहरे से दाग धब्बे हटा कर चेहरे की उम्र कम करने में मदद करेगा। इसको 20 मिनट के यिे चेहरे पर लगा कर बाद में चेहरे को धो लें।

केला, शहद और दही
केले के छोटे टुकडे़ को तोड़ कर मसल लें, फिर उसमें एक एक चम्मच शहद और दही मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

नींबू और दही
चेहरे के मुंहासे कम करने हों तो इस मास्क का उपयोग अच्छा रहेगा। इसको लगाने से चेहरे पर अत्यधिक तेल नहीं आता। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखें और फिर चेहरा धो लें।

ऑलिव ऑइल और दही
यह एक एंटी एजिंग फेस मास्क है। 1 चम्मच जैतून तेल में 3 चम्मच दही मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। फिर इसे 5 मिनट के बाद मसाज करें और कुछ देर के बाद चेहरा धो लें।

कैमोमाइल तेल और दही
यह फेस पैक सनबर्न से राहत दिलाता है। दही में कुछ बूंद कैमोमाइल तेल मिक्सकरें और चेहरे पर लगाएं1 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

चावल का आटा और दही
चेहरे के ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स हटाने के लिये इस फेस पैक का प्रयोग करें इसे चहरे पर लगा कर उंगलियों से गोलाई में मसाज करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
